28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aus vs NZ: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, स्मिथ टीम से बाहर

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है। उनकी जगह टिम डेविड को मौका मिला है।

2 min read
Google source verification
aus_vs_nz.png

Australia vs New Zealand T20 world Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 का पहला मुक़ाबला मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। ग्रुप ए का यह मुक़ाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है। टीम के संतुलन को देखते हुए टिम डेविड को मौका दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के पास काफी संतुलित टीम है। ऐसे में टीम ने स्मिथ के अलावा तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन, स्पिनर एश्टन एगर और ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन इस मैच में नहीं खिलाया है। टिम ने हाल ही ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। टिम अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए काफी मशहूर हैं।

पिच और मौसम का हाल -
ऑस्ट्रेलिया में इस समय कई हिस्सों में बारिश हो रही है। ऐसे में सिडनी में भी आज मैच के दौरान बूंदाबांदी हो सकती है। इस मैदान की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हुई है। ऐसे में मुक़ाबला हाईस्कोरिंग होगा।

ऑस्ट्रेलिया के लिए आसान नहीं होगा -

ऑस्ट्रेलिया इस मेगा इवेंट में आपना टाइटल डिफेंड करने उतरेगी, मगर कंगारुओं के लिए इसकी राह आसान नहीं होने वाली है। दरअसल, अभी तक टी20 वर्ल्ड कप के 7 संस्करण खेले जा चुके हैं और कोई भी टीम लगातार दो बार खिताब नहीं जीत पाई है। 2007 के पहले टी20 वर्ल्ड कप को भारत ने जीता था, वहीं 2009 में पाकिस्तान ने ट्रॉफी उठाई थी। 2010 में इंग्लैंड, 2012 में वेस्टइंडीज, 2014 में श्रीलंका, 2016 में वेस्टइंडीज और 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने खिताब पर कब्जा किया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 -
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।