अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 183 रन बनाने के बाद फारूकी की शानदार गेंदबाजी के दम पर युगांडा को सिर्फ58 रन पर ही ढेर कर दिया। टी20 में अफगानिस्तान के लिए पांच विकेट लेने वाले फजल हक फारुकी छठे अफगानिस्तानी खिलाड़ी बन गए और टी20 विश्व कप के इतिहास में चौथा बेस्ट गेंदबाजी स्पैल डाला। फजलहक फारूकी ने कहा, "इस जीत पर सभी अफगान फैंस को बधाई, मैंने अपने करियर में 7-8 बार हैट्रिक मिस की है। यह मेरे नियंत्रण में नहीं है, लेकिन मैं भविष्य में बेहतर प्रयास करूंगा।''