21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 WC के लिए आज होगा टीम इंडिया का ऐलान, मोहम्मद शमी सहित इन 2 खिलाड़ियों की खुलेगी किस्मत!

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के चयन पर इस समय सभी की नजरें टिकी हुई है। टीम में कुछ खिलाड़ियों की एंट्री तो लगभग पक्की है। कुछ खिलाड़ी अपनी एंट्री से चौंका सकते हैं। हमेशा कोई ना कोई नाम ऐसा होता है जिसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की होती है।

2 min read
Google source verification
T20 WC

T20 WC

टी20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरूआत अगले महीने होगी। कई देशों ने टीम का चयन कर दिया है। मौजूदा खबर के अनुसार आज टीम इंडिया का चयन भी कर दिया जाएगा। टीम इंडिया के सेलेक्टर्स की मीटिंग आज होगी और इसके बाद बड़ा ऐलान हो सकता है। कुछ खिलाड़ियों की सीट तो पक्की है। एशिया कप में जो टीम गई थी लगभग वो ही टी-20 वर्ल्ड कप में भी उतरेगी। जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी लगभग तय है। हमेशा वर्ल्ड कप की टीम में कुछ सरप्राइज भी फैंस को मिलते हैं। कोई ना कोई खिलाड़ी ऐसा आ जाता है जिसकी उम्मीद नहीं की जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। आइए आपको तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिनकी शॉकिंग एंट्री हो सकती है।

1) मोहम्मद शमी

शमी को लंबे समय से टी-20 टीम में नहीं लिया जा रहा है। एशिया कप 2022 में टीम इंडिया की हार कमजोर गेंदबाजी की वजह से हुई। जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल इंजरी के कारण बाहर हो गए थे। तब से शमी को टीम में लेने की मांग उठ रही है। कहा जा रहा है कि अगर एशिया कप की टीम में शमी होते तो शायद टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाती। अब टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शमी की एंट्री हो सकती है। शमी ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 17 टी-20 मैच खेले हैं।



2) उमरान मलिक

उमरान मलिक IPL के बाद से बहुत फेमस हो गए। अपनी तेज रफ्तार गेंदों के लिए वो जाने जाते हैं। टीम इंडिया में उनकी एंट्री भी हुई लेकिन फिर बाहर बैठा दिया। टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होगा। वहां पर मलिक अपनी गेंदबाजी से सभी को परेशान कर सकते हैं। टीम इंडिया के वो अभी तक 3 टी-20 मैच खेल चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई पिचों को मद्दे नजर रखते हुए मलिक का टीम में चयन किया जा सकता है। सेलेक्टर्स ये फैसला लेकर चौंका सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जिन्होंने Asia Cup में अपना दबदबा बनाया



3) शार्दुल ठाकुर


ठाकुर को भी टीम में लिया जा सकता है। रवींद्र जडेजा बाहर हो गए है। ऑस्ट्रेलिया में हमेशा तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिलती है। ठाकुर ने अभी तक टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी दम दिखाया है। इस लिहाज से उनका भी टीम में चयन हो सकता है। टीम इंडिया के लिए भी तक शार्दुल ठाकुर 25 टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं। उनका प्रदर्शन टी-20 में बहुत शानदार रहा है। उनकी भी शॉकिंग एंट्री टीम में हो सकती है।

यह भी पढ़ें- एरोन फिंच के संन्यास के बाद 2 दिग्गज खिलाड़ी जो ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप्तान बन सकते हैं

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग