6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीम इंडिया ने मनाई दिवाली, रोहित-शमी समेत सभी खिलाडि़यों ने फैंस को खास अंदाज में दी शुभकामनाएं

Team India Diwali Celebration: भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी पारंपरिक ड्रेस में एक साथ नजर आए और दिवाली पर पार्टी की। कप्‍तान रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल, मोहम्‍मद सिराज और मोहम्‍मद शमी ने एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
team-india.jpg

टीम इंडिया ने मनाई दिवाली, रोहित-शमी समेत सभी खिलाडि़यों ने फैंस को दी शुभकामनाएं।

Team India Diwali Celebration: भारत के कौने-कौने में आज प्रकाश का पर्व दिवाली धूमधाम से मनाया जा रहा है। फोन पर मैसेज भेज लोग एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। टीम इंडिया में भी इस पर्व की शुरुआत हो गई है। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी पारंपरिक ड्रेस में एक साथ नजर आए और दिवाली पर पार्टी की। कप्‍तान रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल, मोहम्‍मद सिराज और मोहम्‍मद शमी ने एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।


भारत और नीदरलैंड के बीच आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोपहर दो बजे से वर्ल्‍ड कप 2023 के लीग चरण का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया खिलाडि़यों ने दिवाली सेलिब्रेट की और अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के दिवाली मनाने की तस्‍वीरें भी शेयर की हैं। कप्तान रोहित शर्मा पत्नी रितिका सजदेह के साथ ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए और फैंस को शुभकामनाएं दीं।


फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं

भारतीय टीम के अन्य खिलाडि़यों केएल राहुल, शुभमन गिल, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज और मोहम्‍मद शमी ने भी दिवाली का पर्व मनाया और फैंस को सोशल मीडिया के माध्‍यम से दिवाली की शुभकामनाएं दीं। आइये देखते हैं उनके कुछ पोस्‍ट।