World Test Championship 2023-25 Points Table Update: रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को धर्मशाला टेस्ट में पारी और 64 रन से हराते हुए पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है। इस जीत के साथ ही भारत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में नंबर वन बन गया है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में अपने आपको काफी मजबूत कर लिया है। अब क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट में कोई भी जीते भारत डब्ल्यूटीसी की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर ही बना रहेगा। आइये आपको भी बताते हैं, इसका पूरा समीकरण क्या है?