इंदौर : बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने छक्के से जैसे ही दोहरा शतक लगाया, टीम इंडिया ने विश्व रिकॉर्ड कायम कर लिया। मयंक के दोहरा शतक जड़ते ही भारतीय बल्लेबाजों ने लगातार चार टेस्ट में चार दोहरा शतक जड़ दिए। ऐसा कारनामा आज तक कोई टीम नहीं कर सकी है। टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी एक ही टीम के चार बल्लेबाजों ने लगातार चार टेस्ट में चार शतक जड़ दिए हों। यह रिकॉर्ड इसलिए भी बड़ा है, क्योंकि दोहरा शतक बनाना वैसे भी आसान नहीं होता। एक खिलाड़ी अपने पूरे करियर में चार-पांच दोहरे शतक लगाता है। वहां टीम इंडिया का कोई न कोई बल्लेबाज हर मैच में दोहरा शतक जड़ रहा है।