31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया 2022 में इंग्लैंड में खेलेगी टी20 और वनडे सीरीज, इंग्लैंड बोर्ड ने किया शेड्यूल का ऐलान

ईसीबी ने कहा भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज एक जुलाई से ओल्ड ट्रेफोर्ड में शुरु होगी उसके बाद ट्रेंट ब्रिज (3 जुलाई) और एजेस बाउल (6 जुलाई) में बाकी के दौ मैच खेले जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 8 Sep 2021, 5:44 PM IST

team_india_2.png

भारतीय टीम

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि इंग्लैंड की पुरुष टीम विश्व चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ 2022 की घरेलू क्रिकेट की शुरूआत करेगी, जिसमें भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज भी शामिल है। जो रूट की अगुआई में टेस्ट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो जून से लॉर्डस में सीरीज की शुरुआत करेगी बाद में ट्रेंट ब्रिज (10-14 जून) और एमराल्ड हेडिंग्ले (23-27 जून) में बाकी के दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

जुलाई में खेली जाएगी टी20 सीरीज
ईसीबी ने कहा भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज एक जुलाई से ओल्ड ट्रेफोर्ड में शुरु होगी उसके बाद ट्रेंट ब्रिज (3 जुलाई) और एजेस बाउल (6 जुलाई) में बाकी के दौ मैच खेले जाएंगे। तीन मैचों की रॉयल लंदन सीरीज एजबस्टन में नौ जुलाई से शुरू होगी फिर किआ ओवल (12 जुलाई) और लॉर्डस (14 जुलाई) में बाकी के दौ मैच खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें— IND vs ENG : टेस्ट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने बुमराह

लंदन सीरीज से होगी दक्षिण अफ्रीका के दौरे की शुरुआत
दक्षिण अफ्रीका के दौरे की शुरूआत तीन मैचों की रॉयल लंदन सीरीज से होगी। सीरीज का पहला मैच एमिरेट्स रिवरसाइड (19 जुलाई) में खेला जाएगा जबकि एमिरेट्स ओल्ड ट्रेफोर्ड (22 जुलाई) और एमराल्ड हेडिंग्ले (24 जुलाई) में शेष दो मैच कराए जाएगे।

यह भी पढ़ें— IND vs ENG: पांचवे टेस्ट में टीम इंडिया के रोहित शर्मा और पुजारा के खेलने पर संशय, इन दो खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

ऐसा रहेगा दक्षिण अफ्रीका के दौरे का शेड्यूल
ईसीबी ने कहा, इंग्लैंड फिर दक्षिण अफ्रीका के साथ ब्रिस्टल (27 जुलाई), सोफिया गार्डन (28 जुलाई) और एजेस बाउल (31 जुलाई) में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज लॉर्डस (17-21 अगस्त) से शुरु होगी बाद में एजबेस्टन (अगस्त 25-29) और किआ ओवल (8-12 सितंबर) में सीरीज के बाकी टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल