
Team India
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवा और अंतिम मैच शुक्रवार से मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया पांचवा टेस्ट मैच जीतने के इरादे से उतरेगी। सीरीज का चौथा मैच ओवल में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 157 रनों से मात दी थी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। अब अंतिम टेस्ट मैच जीतकर भारत यह सीरीज जीत जाएगा। हालांकि पांचवें टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है। दरअसल पांचवें टेस्ट मैच में टीम इंडिया के दो स्टार खिलाड़ियों के खेलने पर संशय बना हुआ है।
इन खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस
पांचवें टेस्ट मैच में टीम इंडिया के दो स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा के खेलने पर संशय बना हुआ है। दरअसल, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। रोहित शर्मा ने चौथे टेस्ट में शतक लगाया था। इस दौरान उनके घुटने में चोट लग गई थी। वहीं चेतेश्वर पुजारा भी चौथे टेस्ट में चोटिल हो गए थे। उनके टखने में चोट लगी है। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के पांचवें टेस्ट मैच में खेलने पर संशय बना हुआ है। हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक इस बारे में कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है।
रोहित और पुजारा ने चौथे टेस्ट में खेली थी शानदार पारी
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने चौथे टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। रोहित शर्मा ने ओवल टेस्ट में 127 रन की पारी खेली थी। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने भी अच्छी पारी खेलते हुए 61 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में दोनों खिलाड़ियों ने 153 रनों की साझेदारी निभाई। हालांकि पारी के दौरान पुजारा का टखना मुड़ गया था। इसके बाद उन्हें पट्टी बांधकर खेलना पड़ा था।
दूसरी पारी नहीं कर पाए फील्डिंग
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में चोट लगने के बाद बीसीसीआई ने इन दोनों खिलाड़ियों के चोटिल होने पर अपडेट जारी किया था। बीसीसीआई ने तब कहा था कहा था कि रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड की दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए नहीं उतरे। रोहित के बाएं घुटने और पुजारा के बाएं टखने में दर्द है। साथ ही बोर्ड ने कहा था कि मेडिकल टीम उनका आंकलन कर रही है।
इन दो खिलाड़ियों को मिल सकता है पांचवें टेस्ट में मौका
रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा अगर पांचवें टेस्ट मैच में नहीं खेलते हैं तो इनकी जगह दो अन्य खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। रोहित शर्मा की जगह मयंक अग्रवाल को मौका दिया जा सकता है। मयंक अग्रवाल के नाम टेस्ट में 1000 से ज्यादा रन हैं और उनका औसत भी 45.73 का रहा है। वहीं चेतेश्वर पुजारा की जगह हनुमा विहारी को टीम में शामिल किया जा सकता है। बल्लेबाज हनुमा विहारी अक्सर टीम की प्लेइंग इलेवन से अंदर-बाहर होते रहते हैं। हनुमा विहारी ने 12 टेस्ट मैचों में 32.84 की औसत से 624 रन बनाए हैं।
Updated on:
8 Sep 2021, 11:59 AM IST
Published on:
8 Sep 2021, 11:56 AM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.