आक्रामक रुख से एतराज नहीं
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी टीम के खिलाड़ियों का साथ देते हुए इंग्लिश खिलाड़ियों को जवाब दिया। वहीं क्रिस सिल्वरवुड का कहना है कि उन्हें आक्रामक रुख से कोई एतराज नहीं है। उनका कहना है कि वे सिर्फ टीम इंडिया के खिलाड़ियों को जवाब देने की कोशिश कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, 'अगर हम दोबारा इस स्थिति में पहुंचते हैं, तो हमें प्लान की जरूरत होगी।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टीम को अपनी रणनीति पर फिर से ध्यान देने की जरूरत है।