सिराज ने सिबली को उकसाया
पहली पारी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड पर 90 रनों की लीड हासिल की। वहीं इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान मोहम्मद सिराज काफी एग्रेसिव नजर आए। वह एक बार नहीं बल्कि दो—दो बार इंग्लैंड के खिलाड़ियों से उलझते नजर आए। दरअसल, सिराज को इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डोमिनिक सिबली से उलझते हुए देखा गया। जैसे ही सिबली ने सिराज की गेंद पर चौका लगाया, सिराज गुस्से में आ गए और बल्लेबाज को स्लेज करते हुए नजर आते हैं। सिराज लगातार डोमिनिक सिबली को उकसाने की कोशिश करते हुए दिखते हैं।