India vs England 2nd Test: इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय टीम ने पहले ही टेस्ट में कई कैच टपकाए, जिसके चलते उस हार का सामना करना पड़ा है। पिछले कुछ समय से फील्डिंग का स्तर काफी खराब हुआ है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में करीब आठ कैच, जबकि वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में छह-सात कैच टपकाए। इसके बावजूद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 से लेकर अब तक भारतीय खिलाड़ियों का कैच पकड़ने का प्रतिशत सबसे अच्छा रहा है। आइये जानते हैं कैच पकड़ने के मामले में कौन सी टीम कौन से नंबर पर है।