186 रन के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी एमआई न्यूयॉर्क 24 के स्कोर तक तीन विकेट गंवा चुकी थी। यहां से मोनांक पटेल ने माइकल ब्रेसवेल के साथ चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की, जिसने टीम को जीत की पटरी पर ला दिया था। मोनांक 62 के स्कोर पर रन आउट हो गए, जबकि ब्रेसवेल ने 38 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा किरोन पोलार्ड ने 16 गेंदों में 32 रन जड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 182 रन ही बना सकी।