क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, 26 वर्षीय अग्नि को आईपीएल खेलने का मौका नहीं मिलना और आगे भी संभावना नहीं होना, उनका मेजर लीग क्रिकेट खेलने का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। वह अमेरिका में जन्मे हैं। ऐसे में एमएलसी में खेलने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने एमएलसी ड्राफ्ट में घरेलू कोटे से अपना नाम डाला और उन्हें एमआई न्यूयॉर्क ने टीम में शामिल किया। वह टीम में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं।