बिग बैश लीग 2023 में नेसर के कैच से पहले 2020 के सीजन में मैट रेनशॉ ने भी इसी तरह फील्डिंग करते हुए कैच पकड़ा था, जिसमें उन्होंने गाबा के मैदान पर मैथ्यू वेड को आउट किया था। रेनशॉ ने बाउंड्री के पार जाकर गेंद को टॉम बैंटन की ओर मैदान पर फेंका था, जिन्होंने कैच को पूरा किया था। इस साल की शुरुआत में ही एमसीसी ने कथित तौर पर आईसीसी को नोट भेज नेसर के कैच को 'बन्नी हॉप्ड' बताया और नियम बदलने की मांग की।