11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

The Ashes 2021:पैट कमिंस एडिलेड टेस्ट से हुए बाहर,इस खब्बू बल्लेबाज को मिली ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी,जानिए दोंनो टीमों के Playing-XI

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी एशेज सीरीज का दूसरा मैच आज यानी गुरुवार 16 दिसंबर से एडिलेड में खेला जा रहा है। यह मैच डे नाइट होना है। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गए हैं। ऐसे में कप्तान को दूसरे टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा है। पैट कमिंस के स्थान पर स्टीव स्मिथ को आस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी दी गई है।

2 min read
Google source verification

image

Paritosh Shahi

Dec 16, 2021

ashes.jpg

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे और डे नाइट टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका पैटकमिंस के रूप में लगा है जो इस मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाएंगे ।ऐसे में टीम की कमान पूर्व में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रह चुके स्टीव स्मिथ संभालेंगे।

दरअसल कंगारू टीम के टेस्ट कप्तान पैटकमिंस दूसरे टेस्ट मैच से पहले एक ऐसे शख्स के संपर्क में आ गए थे जिसे कोरोनावायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया। ऐसी स्थिति में कमिंस को दूसरे टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कप्तान पैटकमिंस को लेकर जारी किए गए बयान में कहा "ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस को उस व्यक्ति से गरीबी संपर्क माना गया है जिसे कल रात को कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। ऐसे में वह दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उन्होंने खुद को ऐसी स्थिति के बारे में पता चलने के बाद आइसोलेट किया है।"

आस्ट्रेलिया की प्लेइंग-xi
डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरोन ग्रीन, एलेक्स कैरी(विकेटकीपर), माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, झाय रिचर्डसन और नाथन लियोन।
इंग्लैंड की प्लेइंग-xi
रोरी बर्न्स, हसीब हमीद, डाविड मलान, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ओली राबिन्सन, स्टुअर्ट ब्राड और जेम्स एंडरसन।

पैट कमिंस के बाहर होने से आस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण को दोहरा झटका लगा है।इस मुकाबले में जोश हेजलवुड भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में गेंदबाजी विभाग में टीम को दो बदलाव किया है।

पैट कमिंस के स्थान पर तेज गेंदबाज मिशेल नासेर को टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट प्रारूप में डेब्यू करने वाले यह 462वें मेंस क्रिकेटर बने। 2018 केपटाउन टेस्ट के बाद पहली बार स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे। दूसरे टेस्ट के लिए स्मिथ के कप्तान बनने के बाद पिछले मैच के शतकवीर ट्रेविस हेड उप कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।