4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#ICCWC2019 वर्ल्ड कप के लिए 15 अप्रैल को होगी टीम इंडिया की घोषणा

आगामी वर्ल्ड कप के लिए 15 अप्रैल को होगी टीम इंडिया की घोषणा। नंबर चार को लेकर अभी तक तय नहीं है कोई नाम। आईपीएल में प्रदर्शन होगा चयन का आधार।
2 min read
Google source verification
Indian Cricket Team

मुंबई। इंग्लैंड में इसी साल होने वाले आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट आ रहा है। वर्ल्ड कप 2019 को लेकर टीम इंडिया की घोषणा अगले सप्ताह होगी। बीसीसीआई ने इस बारे में सूचना जारी की है। बताया जा रहा है कि टीम इंडिया की घोषणा 15 अप्रैल को की जाएगी।

आईपीएल होगा चयन का आधार-

माना जा रहा है कि बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर करीब से नजर रख रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

उदाहरण के लिए हार्दिक पांड्या को ही ले लिजिए आईपीएल से पूर्व वह विवादों और चोट के कारण क्रिकेट से दूर थे, लेकिन आईपीएल में अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल में उनके प्रदर्शन के बाद उनका वर्ल्ड कप टीम में चुना जाना तय है।

नंबर चार की समस्या जस की तस-

वर्ल्ड शुरू होने में काफी कम समय बचा है लेकिन अभी तक यही तय नहीं है कि नंबर चार पर बल्लेबाज़ी कौन करेगा। चयनकर्ताओं के लिए ये एक बड़ा सवाल है जिसका उन्हें समय रहते तोड़ निकालना होगा।

पिछली सीरीज़ हारी है टीम इंडिया-

टीम इंडिया को आगामी वर्ल्ड कप को लेकर सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज़ हारने के बाद टीम का मनोबल काफी गिरा हुआ है। ये देखना अहम होगा कि विराट कोहली किसे टीम में जगह देते हैं और किसे नहीं।

खेल समाचार ( Sports News )से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं क्रिकेट समाचार ( Cricket News ), फुटबॉल, हॉकी, टेनिस के हर अपडेट. IPL 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE IPL 2019 Match Score अपडेट तथा IPL Match Schedule के लिए Download करें patrika Hindi News App.