4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्ड कप के लिए ये चार खिलाड़ी थे प्रबल दावेदार, लेकिन अब टीम में नहीं मिल रही जगह

वर्ल्ड कप के लिए करीब 13 खिलाड़ियों के नाम तय माने जा रहे हैं, जबकि 2 खिलाड़ियों पर अभी भी जद्दोजहद जारी है।
2 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Feb 09, 2019

Indian Team

Indian Team

नई दिल्ली। विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान अभी होना बाकि है। वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाने के लिए कई खिलाड़ियों में होड़ लगी हुई थी, लेकिन कहीं ना कहीं टीम के ऐलान से पहले ही जो खिलाड़ी वर्ल्ड कप जाएंगे, उनका नाम टीम में पक्का हो चुका है। इन सबके बीच कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो कुछ महीने पहले तक वर्ल्ड कप की रेस में थे, लेकिन अब उनका चयन होना बहुत ही मुश्किल है।

1. मनीष पांडे

मनीष पांडे नवंबर 2018 तक टीम का हिस्सा थे। सितंबर 2018 में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे मैच खेला था, जबकि नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मैच खेला था। मनीष पांडे को टीम में रहने के लिए कई मौके दिए गए, लेकिन वो उन मौकों को भुना नहीं सके और अपने प्रदर्शन की वजह से टीम से बाहर हो गए। मनीष पांडे के खराब प्रदर्शन की वजह से अब उनका वर्ल्ड कप की टीम के लिए जिक्र नहीं हो रहा है।

2. अजिंक्य रहाणे

रहाणे एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अच्छे प्रदर्शन के बाद भी टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं। हालांकि रहाणे टेस्ट टीम का हिस्सा अभी भी हैं। अजिंक्य रहाणे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी सीरीज खेली थी। माना जा रहा है कि स्लो स्ट्राइक रेट की वजह से रहाणे को टीम से बाहर किया गया है। रहाणे का वर्ल्ड कप टीम में सेलेक्शन होना मुश्किल माना जा रहा है, लेकिन अभी कई दिग्गजों का मानना है कि रहाणे वर्ल्ड कप के लिए उचित खिलाड़ी हैं।

3. सुरेश रैना

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी सीरीज खेलने वाले सुरेश रैना 2011 और 2015 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा थे, लेकिन इस बार वर्ल्ड कप में उनका चयन बहुत ही मुश्किल माना जा रहा है। रैना का बल्ला लंबे समय से खामोश है। हालांकि आईपीएल के बेस्ट प्लेयर अभी रैना ही हैं।

4. श्रेयस अय्यर

भारतीय टीम के इस युवा बल्लेबाज को जब-जब मौका मिला है, उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इनको भारतीय टीम की ओर से 6 मैच खेलने का मौका मिला है। उन मैचों में इस खिलाड़ी ने 42 के शानदार औसत से रन बनाए हैं, लेकिन इस खिलाड़ी को अब टीम से बाहर कर दिया गया है।