2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

24 घंटे के भीतर टूट गया Deepti Sharma का वर्ल्ड रिकॉर्ड, वूमेंस टी20 क्रिकेट इतिहास की बनीं थीं सबसे सफल गेंदबाज

Most T20I Wickets in Women's Cricket: वूमेन्स एशिया कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट लेते ही थाईलैंड की पुत्थावोंग ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह 173 विकेट के साथ महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं और उन्होंने दीप्ति शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, दीप्ति के पास टूर्नामेंट में फिर से नंबर-1 बनने का मौका है।
2 min read
Google source verification
Thipatcha Putthawong and Deepti Sharma

थिपाचा पुत्थावोंग और दीप्ति शर्मा (फोटो- ICC Media)

Women’s Asia Cup 2026: वूमेन्स एशिया कप 2026 में मंगलवार को पांचवां मुकाबला खेला गया, जहां पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हरा दिया। थाईलैंड इस मुकाबले में हार गया और उसका अभियान भी खत्म हो गया, लेकिन टीम की तेज गेंदबाज थिपाचा पुत्थावोंग ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह एक बार फिर से दुनिया की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने दीप्ति शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने थाईलैंड के खिलाफ ही तीन विकेट लेकर पुत्थावोंग को पीछे छोड़ा था। थिपाचा पुत्थावोंग एक बार फिर से दुनिया की सबसे सफल टी20 वूमेन्स गेंदबाज बन गई हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने तीन विकेट चटकाए और अब उनके विकेटों की संख्या 173 तक पहुंच चुकी है।

दीप्ति हर मामले में पीछे

इस लिस्ट में दीप्ति शर्मा दूसरे स्थान पर आ गई हैं, जिनके नाम 171 विकेट हैं। आपको बता दें कि पुत्थावोंग सिर्फ वूमेन्स क्रिकेट की नहीं, बल्कि मेंस और वूमेन्स क्रिकेट की दूसरी सबसे सफल गेंदबाज बन गई हैं। टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट अफगानिस्तान के राशिद खान ने हासिल किए हैं, जिनके नाम 193 विकेट हैं। वहीं, अब उनके बाद दूसरे स्थान पर थाईलैंड की पुत्थावोंग हो गई हैं, जिनके नाम 173 विकेट हैं।
पुत्थावोंग ने थाईलैंड के लिए 110 मैच खेले हैं और उनका स्ट्राइक रेट 13.39 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 6 बार 4 विकेट हॉल और तीन बार 5 विकेट हॉल पूरा किया है। पुत्थावोंग का बेस्ट प्रदर्शन तीन रन पर पांच विकेट के साथ आया था। दूसरे स्थान पर मौजूद दीप्ति शर्मा 150 मैच खेल चुकी हैं और उन्होंने 171 विकेट चटकाए हैं। दीप्ति शर्मा का स्ट्राइक रेट लगभग 20 का है और उनका इकोनॉमी रेट भी 6.34 का है। दीप्ति शर्मा ने अपने करियर में अभी तक सिर्फ एक बार 4 विकेट हॉल और दो बार 5 विकेट हॉल पूरा किया है।

हालांकि, इस टूर्नामेंट में दीप्ति शर्मा के पास एक बार फिर से दुनिया की सबसे सफल वूमेन्स टी20 गेंदबाज बनने का मौका होगा, क्योंकि भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज में कम से कम दो मैच और खेलने हैं। उनका सामना पाकिस्तान से 5 सितंबर को और हांगकांग से 3 सितंबर को होगा।

वूमेन्स एशिया कप में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें ग्रुप ए में इंडिया, पाकिस्तान, थाईलैंड के साथ हांगकांग है, तो वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और यूएई की टीमें शामिल हैं। ग्रुप बी में श्रीलंका और बांग्लादेश टॉप-2 पर बनी हुई हैं, तो वहीं ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान टॉप-2 पर कायम हैं और उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद सबसे ज्यादा है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले 10 और 11 सितंबर को खेले जाएंगे, जबकि 13 सितंबर को खिताबी मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा।