
Shreyanka Patil (Photo Credit- IANS)
WCPL: भारत की तीन महिला क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल, शिखा पांडे और सलोनी डांगोरे आगामी महिला कैरेबियन प्रीमियर (Women’s Caribbean Premier League) में खेलती हुई नजर आएगी। उन्हें सोमवार को महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग ड्राफ्ट (WCPL) के दौरान चुना गया। WCPL का चौथा सीजन 6 से 17 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा। फाइनल सहित सभी सात गेम प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में 11 दिनों में छह लीग गेम होंगे, जिसमें फाइनल लीग-स्टेज मैच के ठीक एक दिन बाद होगा। सभी मैच दोपहर के खेल होंगे। फाइनल सहित चार मैच दोपहर 2 बजे शुरू होंगे। दो मैच दोपहर 3 बजे और एक मैच शाम 4 बजे शुरू होगा।
WCPL की दो बार की गत विजेता बारबाडोस रॉयल्स ने ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल को टीम में शामिल किया है, जो इससे पहले दूसरे सत्र में गुयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए खेल चुकी हैं। श्रेयंका पाटिल पाटिल महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा थी और उस सीजन टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
WCPL में पिछले सीजन की उपविजेता ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पेसर शिखा पांडे और लेग स्पिनर सलोनी डांगोरे को चुना है। सलोनी डांगोरे 2024 में भी इसी टीम के लिए खेली थी, जहां उन्होंने 4 विकेट चटकाए और 90 रन बनाए थे।
बारबाडोस रॉयल्स- हेलेी मैथ्यूज, चिनेले हेनरी, अफी फ्लेचर, आलिया अल्लेने, किशिया नाइट, स्टेफी सोग्रीम, शमिलिया कॉनेल, शेनेटा ग्रिमोंड, कियाना जोसेफ, त्रिशन होल्डर, नाइजानी कंबरबैच, चमारी अथापथु, जॉर्जिया रेडमायने, कर्टनीका वेब, श्रेयंका पाटिल।
गुयाना अमेजन वारियर्स- स्टेफ़नी टेलर, अश्मिनी मुनिसर, चेरी-एन फ्रेजर, चेडियन नेशन, प्लाफ़ियाना मिलिंगटन, ब्रिटनी कूपर, कायसिया शुल्त्स, शमीन कैम्पबेले, करिश्मा रामहरैक, निया लैचमैन, रीलेआना ग्रिमोंड, लॉरेन विनफील्ड-हिल, शबनिम इस्माइल, लॉरा हैरिस, मैडलिन पेन्ना।
ट्रिनबागो नाइट राइडर्स- डिआंड्रा डॉटिन, शबिका गजनबी, शॉनिशा हेक्टर, रशादा विलियम्स, नेरिसा क्राफ्टन, जहजारा क्लैक्सटन, ज़ैदा जेम्स, जैनिलिया ग्लासगो, केइला इलियट, अबीगैल ब्राइस, समारा रामनाथ, जेस जोनासेन, लिजेल ली, शिखा पांडे, सलोनी डांगोरे।
Updated on:
23 Jun 2025 10:28 pm
Published on:
23 Jun 2025 10:28 pm
