
सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव इस समय टी-20 में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में भी उन्होंने अर्धशतक लगाया। टी-20 में कई रिकॉर्ड वो अपने नाम कर चुके हैं। 30 इनिंग्स में ही उन्होंने स्ट्राइक रेट और सिक्स के मामले में कई दिग्गजों को पछाड़ दिया है। अगर ऐसे ही फॉर्म उनकी रही तो फिर भारत अगले महीने वर्ल्ड चैंपियन भी बन जाएगा। मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी उन्होंने अच्छे अंदाज में निभाई है। भारतीय टी-20 इतिहास में भी वो एक से एक रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि 30 इनिंग्स में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट किन खिलाड़ियों का रहा है।
1) सूर्यकुमार यादव
सूर्या अभी तक भारत के लिए 32 टी-20 मैच खेल चुके हैं। 30 इनिंग्स में उनका स्ट्राइक रेट 173.4 का रहा है। उनका औसत 39.04 का रहा है। 976 रन और 57 सिक्स वो लगा चुके हैं। इसमें से 45 सिक्स तो वो इस साल मार चुके हैं। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्या सबसे ऊपर आ गए है। इस साल अभी तक वो 1 शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनके आंकड़े अभी तक कमाल के रहे हैं।
2) केएल राहुल
राहुल इस समय फॉर्म में नहीं चल रहे हैं लेकिन उनके टी-20 आंकड़े शानदार रहे हैं। शुरूआती 30 इनिंग्स में उनका स्ट्राइक रेट 145.2 का रहा था। राहुल अभी तक 65 टी-20 मैचों में 2080 रन बना चुके हैं। 2 शतक और 19 अर्धशतक वो जड़ चुके हैं। उनका औसत 39.25 का रहा है। टी-20 में राहुल का औसत अभी तक शानदार रहा है। इस औसत से जल्द ही वो कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- बुमराह के बाहर होने से T20 World Cup में होंगे 3 नुकसान
3) युवराज सिंह
टी-20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाज युवराज माने जाते थे। भारतीय टीम को कुछ ऐतिहासिक मैचों में अकेले दम पर युवराज ने जीत दिलाई थी। टी-20 में उनके आंकड़े भी शानदार रहे हैं। शुरूआती 30 इनिंग्स में युवराज का स्ट्राइक रेट 145.0 का रहा था। युवराज ने भारतीय टीम के लिए 58 टी-20 मैच खेले और 1177 रन बनाए। उनका औसत 28.02 का रहा और उन्होंने अपने करियर में 8 अर्धशतक लगाए।
यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने भारतीय टीम को सतर्क रहने की दी धमकी
Published on:
29 Sept 2022 09:05 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
