टीम इंडिया के स्टार गेंदबाद जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गए है। उनका बाहर होना टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा झटका है। उनकी जगह अब टीम में किसे शामिल किया जाएगा ये देखने वाली बात होगी। दीपक चाहर या फिर मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया जा सकता है। दीपक चाहर अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्हें मौका मिलना लगभग तय लग रहा है। बुमराह एशिया कप में नहीं खेले थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 टी-20 उन्होंने खेले। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी नहीं खेले थे।अब रोहित शर्मा और मैनेजमेंट को इस पर सोचने की जरूरत होगी। खैर बुमराह के बाहर होने से टीम इंडिया को कुछ बड़े नुकसान भी होंगे।