
Asia Cup 2022
Asia Cup 2022 खत्म हो गया और श्रीलंका ने इसकी ट्राफी जीती। श्रीलंका ने 6वीं बार ये खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका ने पाकिस्तान को फाइनल में 23 रन से हराया। ये जीत श्रीलंका के लिए शानदार रही। खैर पाकिस्तान के गेंदबाजों का कमाल पूरे टूर्नामेंट में देखने को मिला। पूरे टूर्नामेंट में मैचों को देखा जाए तो शुरूआती पावरप्ले में कई विकेट गिरे। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को नुकसान ही हुआ। पिच से शुरूआत में हमेशा गेंदबाजों को मदद मिली। इसका सबसे ज्यादा फायदा पाकिस्तान की टीम ने उठाया। आइए आपको बताते हैं कि शुरूआती 6 ओवर्स यानि पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली तीन टीमें इस बार कौन रही।
1) पाकिस्तान
पाकिस्तानी गेंदबाजों का इस बार एशिया कप में दबदबा देखने को मिला। बल्लेबाजी पूरी टीम की फ्लॉप रही। मोहम्मद रिजवान के अलावा कोई भी रन नहीं बना पाया। पाकिस्तान गेंदबाज इस बार हावी रहे। टीम ने शुरूआती पावरप्ले में कुल 13 विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में कुछ 6 मैच खेले और शुरूआत में 13 विकेट चटकाए। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पाकिस्तान गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी इस बार की।
2) भारत
टीम इंडिया के गेंदबाज भी पीछे नहीं रहे। टीम इंडिया ने कुल पांच मैच इस बार खेले और पावरप्ले में 10 विकेट चटकाए। खासतौर पर इसका पूरा श्रेय भुवनेश्वर कुमार को जाता है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में और अफगानिस्तान के खिलाफ अंतिम मैच में जबरदस्त गेंदबाजी की थी। दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली थी। हालांकि सुपर-4 में टीम इंडिया को श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इ वजह से ही टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई।
यह भी पढ़ें-T20 WC के लिए आज होगा टीम इंडिया का ऐलान
3) अफगानिस्तान
अफगानिस्तान के गेंदबाज भी इस बार पीछे नहीं रहे। इस टीम ने श्रीलंका और पाकिस्तान को जबरदस्त टक्कर दी। इस टीम की गेंदबाजी सबसे अच्छी रही। टीम ने पावरप्ले में कुल 8 विकेट चटकाए। अफगानिस्तान के गेंदबाज इस बार पूरी लय में लगे। छोटे स्कोर को डिफेंड करते हुए भी मैच बहुत ही रोमांचक अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने बना दिया था। ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान ने शुरूआत अच्छी की थी लेकिन सुपर-4 में बल्लेबाजों की नाकामी से टीम को बाहर होना पड़ा।
यह भी पढ़ें-3 खिलाड़ी जिन्होंने Asia Cup में अपना दबदबा बनाया
Published on:
12 Sept 2022 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
