एक क्रिकेट वेबसाइट के लिए लिखे अपने कॉलम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनका अंगूठा टूट गया था, लेकिन यह अपनी जगह से अस्थिर नहीं हुआ था, इसलिए खेलते रहने का फैसला लिया। इसी वजह से उन्हें जल्दी ट्रेनिंग पर लौटना पड़ा। अपने इसी कॉलम में उन्होंने सिडल की कुल्हे की चोट का भी खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि टेस्ट मैच के पहले सत्र में ही उन्हें कूल्हे में चोट लग गई थी।