नई दिल्ली : इंग्लैंड ( England cricket team ) के सुपरस्टार हरफनमौला बेन स्टोक्स ( Ben Stokes ) के परिवार के बारे में एक बेहद दर्दनाक मामले का खुलासा किया गया है। अखबार सन के अनुसार, ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के जन्म के कुछ महीने पहले ही उनके सौतेले भाई और बहन की हत्या कर दी गई थी। जब उनकी हत्या की गई तब स्टोक्स की बहन की उम्र मात्र आठ साल और भाई की उम्र महज चार साल थी। यह जानकर आपका और खून खौल जाएगा कि यह हत्या और किसी ने नहीं, बल्कि उन दोनों बच्चों के पिता ने ही की थी।