नए बल्लेबाजी कोच ने दूसरे टी-20 मैच के पूर्व संध्या पर कहा कि हम तकनीक पर जोर देते हैं, लेकिन इस स्तर पर मानसिकता ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। हमें अपनी रणनीति सही तरीके से लागू करनी होती है। जहां तक ऋषभ का सवाल है, निश्चित रूप से वह शानदार खिलाड़ी है। बस उसे अपनी रणनीति स्पष्ट करनी होगी। उसे अनुशासन दिखाना होगा। पंत से टीम की उम्मीदों के बारे में उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि वह अपना नैसर्गिक शॉट खेले। वही उसे खास बनाता है। वह प्रभाव छोड़ने वाला खिलाड़ी है, लेकिन उन्हें जिम्मेदार बनना होगा। वह लापरवाह नहीं हो सकते।