24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

19 साल बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम में एक साथ खेल रहे हैं दो सगे भाई, परिवार में जश्न का माहौल

किसी परिवार का यदि कोई एक सदस्य इंटरनेशनल लेवल पर टीम की ओर क्रिकेट खेलता है तो बहुत बड़ी बात मानी जाती है, लेकिन जब एक ही परिवार को दो सगे भाई एक साथ क्रिकेट खेले तब तो सोने पे सुहागा वाली बात होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 23 Oct 2018, 3:27 PM IST

sam and tom curran

19 साल बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम में एक साथ खेल रहे हैं दो सगे भाई, परिवार में जश्न का माहौल

नई दिल्ली। क्रिकेट में बहुत कम ऐसे मौके होते है, जब एक ही परिवार के दो सदस्य अपने देश की ओर से इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे हो। हालांकि भाईयों की कई ऐसी भी जोड़ियां हैं, जिन्होंने अपने समय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है। साथ-साथ क्रिकेट खेलने वाले भाईयों की जोड़ी में सबसे मशहूर नाम स्टीव वॉ-मार्क वॉ और ग्रेग चैपल-इयान चैपल का रहा है। इन दोनों भाईयों ने अपने समय में आस्ट्रेलिया के लिए कई यादगार पारियां खेली। भारत के लिहाज से एक साथ क्रिकेट खेलने वाले भाईयों की जोड़ियां तो कई बनी है, लेकिन साथ-साथ इंटरनेशनल मुकाबला खेलने का अवसर इरफान पठान और यूसुफ पठान को मिला है। अब भारत के प्रशंसकों को हार्दिक पांड्या-क्रुणाल पांड्या के रूप में भाईयों की एक जोड़ी निकट भविष्य में दिख सकती है। जहां तक बात भाईयों की जोड़ियों की हो तो मंगलवार को श्रीलंकाई चुनौती का सामना कर रही इंग्लैंड की क्रिकेट टीम में दो सगे भाई खेल रहे है।

सैम करन और टॉम करन एक साथ टीम में -
श्रीलंका के दौरे पर आई इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन अबतक एकदिवसीय सीरीज में काफी अच्छा रहा है। पांच वनडे मैचों की सीरीज के तीन मैच जीत कर टीम सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। ऐसे में मंगलवार को कोलबो में खेले जा रहे पांचवें वनडे मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम प्रबंधन ने एक साथ दो भाईयों को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका दिया है। ये दोनों भाई हैं- सैम करन और टॉम करन। हाल ही में जब भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर गई थी तब आप लोगों ने सैम करन की बल्लेबाजी और गेंदबाजी देखी ही होगी। उन्हीं की तरह उनके भाई टॉम करन भी अपने हरफरमौला क्षमता के लिए जाने जाते है।

19 साल बाद एक साथ दो भाई इंग्लिश टीम में-
टॉम करन और सैम करन के रूप में इंग्लैंड टीम में शामिल दो सगे भाईयों की इस जोड़ी से पहले साल 1999 में एडम और बेन हलिओके की जोड़ी इंग्लैंड क्रिकेट टीम की ओर से खेले थे। एडम और बेन के के बाद लंबे समय तक इंग्लैंड की ओर से दो सगे भाईयों की जोड़ी नहीं खेल सकी। आज जब टॉम करन और सैम करन की जोड़ी एक साथ इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल वनडे मुकाबला खेल रहे हैं तो निश्चित तौर पर उनके परिवार में जश्न का माहौल है। बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान और इनफॉर्म बल्लेबाज इयान मोर्गन ने खुद को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है।