24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UAE vs AUS T20I: कंगारू टीम को जीत के लिए लगाना पड़ा दम, डार्सी शार्ट ने खेली मैच जिताऊ पारी

संयुक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रेलिया के बीच इकलौते T20 मुकाबले में कंगारू टीम को संघर्ष के बाद जीत मिली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 23 Oct 2018, 12:29 PM IST

D Arcy Short

UAE vs AUS T20I: कंगारू टीम को जीत के लिए लगाना पड़ा दम, डार्सी शार्ट ने खेली मैच जिताऊ पारी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात(UAE) के बीच अबू धाबी में खेला गया एक मात्र T20 मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 23 गेंद रहते 7 विकेट से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 20 ओवर खेल 6 विकेट के नुक्सान पर 117 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने इन रनों का पीछा 3 विकेट खोकर 16.1 ओवर में सफलतापूर्वक कर लिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान के खिलाफ 3 T20 मुकाबले खेलेगी।

UAE की बल्लेबाजी-
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी UAE की शुरुआत बहुत खराब रही, उसके दो विकेट 0 रन पर ही गिर गए। तीसरा झटका 17 रन के स्कोर पर लगा। इसके बाद शाइमान अनवर और रमीज शहजाद के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई। रमीज ने 22 और अनवर ने सर्वाधिक 41 रनों की पारी खेली। अंत के ओवरों में बल्लेबाजी करने उतरे मोहम्मद नवीद ने 13 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 27 रनों की पारी खेल टीम के स्कोर को 117 रनों तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन कूल्टर नाइल और बिली स्टेनलेक ने 2-2 विकेट झटके।

डार्सी शार्ट का पचासा, ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी-
छोटे स्कोर का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए डार्सी शार्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। कंगारू टीम ने अपना पहला विकेट 6 रन के स्कोर पर कप्तान ऐरॉन फिंच के रूप में गंवाया। फिंच ने 6 गेंद खेल 1 रन बनाया। एक छोर पर डार्सी शार्ट डटे हुए थे वहीं दूसरी छोर पर ऑस्ट्रेलिया ने फिंच(6), क्रिस लिन(20) और ग्लेन मैक्सवेल(18) ने साधारण बल्लेबाजी कर अपने विकेट गंवाए। डार्सी ने 53 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 68 रनों की नाबाद पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को मैच जिताया। UAE के लिए आमिर हयात ने 2 विकेट झटके।