3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs PAK : एशेज सीरीज़ से भी बड़ी है भारत-पाकिस्तान की ‘जंग’, ऑस्ट्रलियाई दिग्गज ने किया स्वीकार

India vs Pakistan : क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत और पाकिस्‍तान की भिड्रंत होती है तो इस दौरान दुनिया थम सी जाती है। ऑस्‍ट्रेलियाई पूर्व दिग्‍गज टॉम मूडी ने भी स्‍वीकार किया है कि भारत बनाम पाकिस्‍तान का मुकाबला एशेज से बड़ा है।

2 min read
Google source verification
ind-vs-pak.jpg

एशेज सीरीज़ से भी बड़ी भारत-पाकिस्तान की 'जंग', ऑस्ट्रलियाई दिग्गज ने भी किया स्वीकार।

India vs Pakistan : क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत और पाकिस्‍तान की जंग होती है तो इन दोनों देशों के ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के फैंस दिल थामकर बैठ जाते हैं। इन दोनों देशों के महामुकाबले के दौरान दुनिया रुक सी जाती है। एशिया कप 2023 में 2 सितंबर को एक बार फिर ये दोनों चिरप्रतिद्वंद्वी देश श्रीलंका की धरती पर आमने-सामने होंगे। इसके बाद वर्ल्‍ड कप 2023 में 14 अक्‍टूबर को फिर से भारत-पाकिस्‍तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। इसी बीच एशिया कप में इनकी भिड़ंत से पहले ऑस्‍ट्रेलियाई पूर्व दिग्‍गज खिलाड़ी टॉम मूडी ने भी स्‍वीकार किया है कि भारत बनाम पाकिस्‍तान का मुकाबला एशेज से बड़ा है। यहां ये जानना जरूरी है कि ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच 140 साल से एशेज सीरीज खेली जा रही है। ये हाईवोल्‍टेज सीरीज को क्रिकेट इतिहास की सबसे पुरानी सीरीज है।


दरअसल, टॉम मूडी ने स्टार स्पोर्ट के एक शो के दौरान कहा कि भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले ने एशेज को भी पछाड़ दिया है। दोनों देश शानदार क्रिकेट खेलते हैं। जब आप पाकिस्तानी टीम को देखते हैं तो उसमें कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। लेकिन, मेरे लिए सबसे खास एक्सपीरियंस का होना है। अब उनके पास अनुभव और प्रतिभा दोनों हैं। ये वाकई खतरनाक टीम है, जो अपनी तेज गेंदबाजी से टीम इंडिया की बराबरी कर सकती है। हालांकि उनकी बल्‍लेबाजी क्वालिटी में गहराई नहीं है, जो भारत के पास है। इससे शीर्ष क्रम बल्‍लेबाजों पर दबाव रहेगा।

घातक साबित हो सकते हैं शाहीन अफरीदी

मूडी ने आगे कहा कि भारत के खिलाफ नई गेंद से शाहीन अफरीदी घातक साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि नई गेंद से अफरीदी एक बड़ा खतरा है। वह नई गेंद से शुरुआत में विकेट लेने में कामयाब भी रहे हैं। इससे भारत के मध्यक्रम पर बहुत दवाब आ सकता है। खासकर उस मध्य क्रम पर जिसके पास बहुत गेम टाइम नहीं है।

यह भी पढ़ें : Asia Cup में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेगा ये खिलाड़ी, द्रविड़ ने दिया अपडेट

श्रेयस पूरी तरह से फिट

बता दें कि केएल राहुल चोट से उबरने के बाद एशिया कप के लिए टीम में लौटे तो हैं, लेकिन वह पहले दो मुकाबले नहीं खेलेंगे। इसका मतलब वह पाकिस्‍तान के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे। हेड कोच राहुल द्रविड़ ने आज ही इसकी पुष्टि की है। अब देखना ये होगा कि पाकिस्‍तान के खिलाफ किसे खेलने का मौका मिलता है। द्रविड़ ने ये भी बताया है कि श्रेेेयस अय्यर अब पूरी तरह से फिट हैं।

यह भी पढ़ें : चहल-अश्विन को नहीं चुने जाने को लेकर कप्‍तान रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा

Story Loader