5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया कप के लिए चहल-अश्विन को नहीं चुने जाने को लेकर कप्‍तान रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा

Rohit Sharma on Team India Selection : एशिया कप से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा खिलाड़ियों के चयन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्‍होंने युजवेंद्र चहल और आर अश्विन समेत कुछ खिलाड़ियों को मौका नहीं मिलने के मामले में अपनी सफाई दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 29 Aug 2023, 1:39 PM IST

rohit-sharma.jpg

चहल-अश्विन को नहीं चुने जाने को लेकर कप्‍तान रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा।

Rohit Sharma on Team India Selection : एशिया कप से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा खिलाड़ियों के चयन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल रोहित शर्मा और अजीत अगरकर ने हाल ही में एशिया कप के लिए 18 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा की थी। जिसमें युजवेंद्र चहल और आर अश्विन समेत कुछ खिलाड़ियों को मौका नहीं दिए जाने और नए खिलाडि़यों को टीम स्‍क्‍वाड में शामिल करने को लेकर खूब आलोचनाए हुई थी। इसको लेकर रोहित शर्मा ने बयान दिया है। बता दें कि अब चयनकर्ताओं की नजर एशिया कप में 15 खिलाड़ियों पर होगी, जिन्‍हें वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुना जाना है।


रोहित शर्मा का कहना है कि सर्वश्रेष्ठ टीम चुनते वक्‍त ऐसे लोग भी होंगे, जो विभिन्न कारणों से चूकेंगे। द्रविड़ भाई और मैंने सभी प्‍लेयर्स को ये समझाने का पूरा प्रयास किया है कि वे एशिया कप की टीम में क्यों नहीं हैं? हमने प्रत्येक चयन की घोषणा के बाद प्‍लेयर्स से आमने-सामने की बात की है। हम एक-एक करके बात करते हैं कि उन्हें टीम में क्यों नहीं चुना।

बोले- हम हमेशा परफेक्‍ट नहीं होंगे

रोहित शर्मा ने मैं कोच और चयनकर्ता विरोध, हमारी ताकत, कमजोरियों जैसे सभी मुद्दों पर ध्यान देते हुए एक आम सहमति तक पहुंचते हैं। इस बात की भी पूरी संभावना है कि हमेशा हम परफेक्ट नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि मनुष्य के रूप में हम गलतियां कर सकते हैं। रोहित का यह भी मानना है कि किसी को मौका मिलता है और किसी को नहीं मिलता। लेकिन, ये उनकी निजी पसंद और नापसंद पर आधारित नहीं है।

यह भी पढ़ें : नेपाली टीम को हल्‍के में लेना पाकिस्‍तान को पड़ सकता है भारी, चौंकाने वाले हैं रेकॉर्ड

निजी पंसद-नापसंद के आधार पर नहीं होती कप्तानी

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि ऐसा कुछ नहीं है कि मुझे ये व्यक्ति पसंद नहीं, इसलिए मैं उसे छोड़ रहा हूं। क्‍योंकि कप्तानी व्यक्तिगत पसंद-नापसंद के आधार पर नहीं होती है। अगर कोई चूकता है तो उसका कोई न कोई वाजिब कारण जरूर होता है। अगर तुम बदकिस्मत हो तो हम क्‍या कर सकते हैं?

यह भी पढ़ें : Asia Cup में पाकिस्‍तान के खिलाफ कोहली बना सकते हैं महारेकॉर्ड, बस करना होगा ये काम

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल