5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia cup 2023: पाकिस्‍तान के खिलाफ कोहली बना सकते हैं महा रेकॉर्ड, बस करना होगा ये काम

Virat Kohli Record : एशिया कप 2023 में भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्‍तान के खिलाफ 2 सितंबर को कैंडी में खेलेगा। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस मैच में इतिहास रच सकते हैं। अगर कोहली शतक बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह वह एकदिवसीय अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में महारेकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 29 Aug 2023, 12:41 PM IST

virat-kohli.jpg

Virat Kohli Record : एशिया कप 2023 की शुरुआत कल 30 अगस्‍त को पाकिस्‍तान बनाम नेपाल के मैच से होने जा रही है। वहीं, भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्‍तान के खिलाफ 2 सितंबर को कैंडी में खेलेगा। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस टूर्नामेंट में इतिहास रच सकते हैं। अगर पाकिस्‍तान के खिलाफ किंग कोहली शतक बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह वह एकदिवसीय अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रच देंगे। आइये जानते हैं कोहली इस टूर्नामेंट में कौन सा महारेकॉर्ड बनाने वाले हैं?


एशिया कप 2023 में अगर विराट कोहली 102 रन बनाते हैं तो वह वनडे अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में 13 हजार रन पूरे कर लेंगे। विराट कोहली इस मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक दुनिया के सिर्फ 4 बल्लेबाज ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 13 हजार रन के पड़ाव तक पहुंचने में सफल रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अगर कोहली 102 रन बना लेते हैं तो वह वनडे 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया के 5वें बल्लेबाज होंगे।

ऐसा करने वाले दुनिया के पहले एक्टिव क्रिकेटर बन जाएंगे कोहली

बता दें कि सक्रिय क्रिकेटरों की सूची में 13 हजारी बनने वाले कोहली दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बन जाएंगे। उन्‍होंने अभी तक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 12,898 रन बनाए हैं यानी वह सिर्फ 102 रन दूर हैं। बता दें कि वनडे इंटरनेशनल में अभी तक दुनिया में सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रेकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने 18,426 रन बनाए।

यह भी पढ़ें :

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1 - सचिन तेंदुलकर (भारत) - 18,426 रन

2 - कुमार संगकारा (श्रीलंका) - 14,234 रन

3 - रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 13,704 रन

4 - सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) - 13,430 रन

5 - विराट कोहली (भारत) - 12,898

यह भी पढ़ें :

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल