5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेगा ये स्‍टार खिलाड़ी, कोच द्रविड़ ने दिया बड़ा अपडेट

KL Rahul IND vs PAK : एशिया कप 2023 के तहत भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को खेलेगा। इससे ठीक पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने एक महत्‍वपूर्ण अपडेट साझा की है। राहुल द्रविड़ ने बताया कि टीम में शामिल केएल राहुल एशिया कप के शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 29 Aug 2023, 2:14 PM IST

rahul-dravid.jpg

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेगा ये स्‍टार खिलाड़ी, कोच द्रविड़ ने दिया बड़ा अपडेट।

KL Rahul IND vs PAK : एशिया कप 2023 की शुुरुआत बुधवार 30 अगस्‍त से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेलेगा। इससे ठीक पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने एक महत्‍वपूर्ण अपडेट साझा की है। राहुल द्रविड़ ने बताया कि टीम स्‍क्‍वाड में शामिल विकेटकीपर बल्‍लेबाज केएल राहुल एशिया कप के शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर रहेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसकी जानकारी एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट के माध्‍यम से दी है।


राहुल द्रविड़ ने दिया ये बयान

बीसीसीआई ने केएल राहुल को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल द्रविड़ का बयान शेयर किया है। द्रविड़ का केएल राहुल को लेकर कहना है कि राहुल की प्रोग्रेस काफी अच्छी है, लेकिन उन्‍हें शुरुआती दो मैचों की प्‍लेइंग इलेवन से बाहर रखा जाएगा। राहुल पहले चरण में पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ खेले जाने वाले मैच नहीं खेलेंगे।

इसलिए लेना पड़ा कड़ा फैसला

बता दें कि आईपीएल में चोटिल हुए केएल राहुल ने लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी की है। केएल राहुल की फिटनेस पर कोच द्रविड़ के साथ मैनजमेंट भी पूरा ध्यान दे रहा है। इस वजह से उन्‍हें शुरुआती दो मैचों से बाहर रखने का कड़ा फैसला लिया गया है। दूसरी ओर श्रेयस अय्यर चोट से ठीक होने के बाद मैदान पर वापसी करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें : चहल-अश्विन को नहीं चुने जाने को लेकर कप्‍तान रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा


इन खिलाडि़यों का प्‍लेइंग 11 में शामिल होना तय!

भारतीय टीम 2 सितंबर को पाकिस्तान के विरूद्ध खेले जाने वाले मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में श्रेयस अय्यर को शामिल कर सकती है। उन्‍हें चार नंबर पर बल्‍लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग कर सकते हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी प्लेइंग इलेवन में शामिल होना तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Asia Cup में पाकिस्‍तान के खिलाफ कोहली बना सकते हैं महारेकॉर्ड, बस करना होगा ये काम

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल