26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शमी के साथ विवाद सुलझाने में जुटीं हसीन जहां, उठाया ये अजीबोगरीब कदम

हसीन ने इस विवाद को सुलझाने के लिए अब तुर्क बिरादरी की मदद ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 9 May 2018, 11:45 AM IST

haseen jahan - shami

नई दिल्ली। अपनी पत्नी के साथ लम्बे समय से लगातार चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अब एक अलग तरीका अपनाया है। हसीन ने इस विवाद को सुलझाने के लिए अब तुर्क बिरादरी की मदद ली है। जिसके बाद बिरादरी के लोगों की पंचायत में फैसल लिया गया है कि जल्द ही दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर विवाद सुलझाया जाएगा।

जल्द सुलझेगा ये मामला
हसीन के आह्वान पर बिरादरी के लोगों ने एक गोपनीय बैठक की है और इस मामले को सुलझाने पर जोर दिया। यह बैठक डिडौली कोतवाली इलाके में हुई। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जहां ने अमरोहा पहुंच बिरादरी के लोगों से बात की और इस मामले को जल्द से जल्द सुझाने को कहा। जहां की बात मानते हुए बिरादरी के लोगों ने दोनों पक्षों को सामने बैठा कर मामला सुलझाने की बात कही है।

सहसपुर अलीनगर में हुई बैठक
गौरतलब है की शमी का उनकी पत्नी हसीन जहां के साथ लम्बे समय से विवाद चल रहा है। हसीन ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद शमी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। हसीन ने शमी पर मैच फिक्सिंग, धोकाधड़ी, घरेलु हिंसा, पाकिस्तानी लड़की से अफेयर जैसे संगीन आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं रविवार को हसीन जहां अपनी बेटी आयरा को साथ लेकर अपनी ससुराल सहसपुर अलीनगर भी गई थी। हैसन जब अलीनगर पहुंची तो उन्हें घर में ताला लगा मिला, जिसके बाद उन्होंने एसपी सुधीर कुमार को पत्र लिखकर मकान का ताला खुलवाने की मांग भी की। हसीन उस दिन शाम को जोया में बसपा नेता शमीम अहमद के घर रुकी थीं। यहीं उनकी बैठक बिरादरी के लोगों के साथ हुई थी।

बिरादरी के साथ हुई बैठक में शमी के रिश्तेदार, करीबी लोगों और हसीन जहां उनके वकील मौके पर मौजूद थे। इस बैठक के बाद कयास लगाए जा रहे हैं के लम्बे समय से चल रहा ये मामला जल्द ही सुलझ जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग