18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अमिताभ बच्चन से लेकर वीरेंद्र सहवाग तक’, भारत के अंडर 19 वर्ल्ड जीतने पर किसने क्या बोला?

इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने इंग्लिश टीम को 4 विकेट से हराकर अंडर-19 चैंपियन का खिताब जीत लिया है। टीम इंडिया को मिली इसी जीत के बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर वीरेंद्र सहवाग तक सभी लोगों ने रिएक्ट किया है।
2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Feb 06, 2022

twitter_reaction.jpg

Twitter Elated As India Defeats England

U 19 World Cup Final: टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने 4 विकेट मुकाबले को जीत लिया है। इससे पहले टीम इंडिया ने 4 बार अंडर-19 चैंपियन का खिताब जीता था अब टीम इंडिया 5वीं बार विश्व चैंपियन बन गई है। यश ढुल की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सफर शानदार रहा और उसने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारा। टीम इंडिया को मिली शानदार जीत के बाद ट्विटर पर बधाईयों का ताता लग चुका है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर वीरेंद्र सहवाग तक सभी लोग टीम इंडिया को मिली इस जीत का जश्न मना रहे हैं और युवा भारतीय टीम को जमकर बधाई दे रहे हैं।

वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, 'जलवा है हमारा यहां। बहुत बधाई 5वीं बार चैंपियन बनने पर। सभी का शानदार योगदान और एक योग्य उपाधि। इस पल का आनंद लो लड़कों।' युवराज सिंह ने लिखा, 'U19CWC जीतने के लिए Boys in Blue और पूरे देश को बधाई! रवि कुमार और राज बावा के अद्भुत खेल खेला। भारतीय क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल दिखता है। अच्छा खेला लड़कों। गर्व है।'


सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'इंडिया आआआ .. वर्ल्ड चैंपियन ...फाइनल में ब्रिट्स को पछाड़ दिया.. अंडर 19 वर्ल्ड क्रिकेट !! चौथी बार चैंपियंस !! बधाई .. खेल देखा .. और क्या खुशी .. परिपक्वता, अपार प्रतिभा और शांत आत्मविश्वास के साथ खेला।'


वहीं अगर इस फाइनल मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.5 ओवर में 189 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत ने 47.5 ओवर में 6 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।फाइनल मुकाबले में उपकप्तान शेख रशीद ने भी 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं निशांत सिंधू भी 50 रन बनाकर नाबाद रहे। राज बावा मैच के हीरो रहे जिन्होंने फाइनल मुकाबले में पहले पांच विकेट झटके फिर उसके बाद बल्ले से भी 35 रनों का योगदान दिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली से लेकर पृथ्वी शॉ तक, 4 कप्तान जो भारत को बना चुके हैं चैंपियन