29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ODI डेब्यू में सबसे ज्यादा लुटाने वाले 2 भारतीय स्पिनर्स, रवि बिश्नोई की साउथ अफ्रीका ने निकाली हवा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में रवि बिश्नोई ने डेब्यू किया। ये डेब्यू मैच उनके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। अफ्रीकी बल्लेबाजों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। बिश्नोई ने पहले ही मैच में एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है जिसके बारे में उन्होंने भी नहीं सोचा होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 7 Oct 2022, 3:04 PM IST

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई

क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में डेब्यू मैच बहुत अहम होता है। यहीं से आगे का रास्ता खुलता है। अगर किसी गेंदबाज का डेब्यू मैच अच्छा नहीं जाता है तो फिर आगे के रास्ते बंद हो जाते हैं। खासतौर पर आजकल की क्रिकेट में ये जरूरी है क्योंकि खिलाड़ियों के बीच हमेशा प्रतिस्पर्धा रहती है। स्पिनर्स का रोल भी बहुत अहम होता है। डेब्यू मैच में अच्छी गेंदबाजी ना हो तो फिर चारों तरफ से आलोचनाएं झेलनी पड़ती है। वनडे में तो किसी स्पिनर का डेब्यू मैच बहुत ही अहम होता है। 10 ओवरों में खास गेंदबाजी करनी होती है और पिच के हिसाब से गेंदबाजी करनी पड़ती है। टीम इंडिया के कुछ स्पिनर्स रहे हैं जिनका डेब्यू मैच अच्छा नहीं रहा और जमकर रन लुटाए। आइए जानते हैं कि डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन किस स्पिनर ने लुटाए है।

1) रवि बिश्नोई

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को खेला खेला गया। बिश्नोई ने टी-20 में शानदार गेंदबाजी की थी और उन्हें इस मैच में डेब्यू करने का मौका मिला। ये डेब्यू मैच बिश्नोई के लिए अच्छा नहीं रहा। डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले वो पहले स्पिनर बन गए है। बिश्नोई ने इस मैच में 8 ओवर कराए और 69 रन दिए। 1 विकेट उन्होंने हासिल किया। साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने पहले ही मैच में उनकी हवा निकाल दी। खासतौर पर डेविड मिलर ने उनकी जमकर धुनाई की।

यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप के नए प्रोमो से रोहित शर्मा गायब



2) बिशन सिंह बेदी


लिस्ट में दूसरे नंबर पर बेदी है। बेदी ने अपने डेब्यू मैच में 11 ओवर कराए थे और 68 रन दिए। 2 विकेट जरूर उन्होंने अपने नाम किए। ये अनचाहा रिकॉर्ड बहुत लंबे समय तक बेदी के नाम था लेकिन अब बिश्नोई उनसे आगे निकल गए है। बेदी का वनडे करियर कुछ खास नहीं रहा था। वो टीम इंडिया के लिए 10 ही मैच खेल पाए। 10 मैचों में वो 7 ही विकेट अपने नाम कर पाए। टेस्ट मैचों में जरूर उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। 67 मैच उन्होंने टीम इंडिया के लिए खेले और 266 विकेट अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें-IND vs SA, 1st ODI: साउथ अफ्रीका ने भारत को 9 रनों से हराया