29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 वर्ल्ड कप के नए प्रोमो से रोहित शर्मा गायब, विराट कोहली ने कहा- इस बार इंतजार खत्म हो जाएगा

टी-20 वर्ल्ड कप की शुरूआत 16 अक्टूबर को होगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ 23 अक्टूबर को होगा। वर्ल्ड कप का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है। इस प्रोमो में विराट कोहली नजर आ रहे हैं लेकिन कप्तान रोहित शर्मा नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 6 Oct 2022, 8:11 PM IST

T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022

भारतीय टीम मिशन टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुकी है। साल 2007 में भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। 15 साल का सूखा इस बार टीम इंडिया खत्म करेगी। इस बार भारतीय टीम तगड़ी रही है और जीत की प्रबल दावेदार है। गेंदबाजी थोड़ा कमजोर है लेकिन बल्लेबाजों से उम्मीद रहेगी। बल्लेबाज जबदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप का काउंटडाउन शुरू हो गया है। भारत का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न में होगा। इससे पहले 2 वॉर्मअप मैच टीम इंडिया खेलेगी। टी-20 वर्ल्ड कप का नया प्रोमो भी जारी कर दिया गया है। स्टार स्पोर्ट्स ने इस खूबसूरत वीडियो को पोस्ट किया। इस प्रोमो ने सभी को अपनी तरफ आकर्षित कर दिया है। हालांकि सोशळ मीडिया पर बवाल भी देखने को मिला है।


प्रोमो से रोहित शर्मा हुए गायब

इस प्रोमो में विराट कोहली नजर आ रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा नहीं है और इस वजह से फैंस गुस्सा हो रहे हैं। विराट कोहली इसमें फैंस के साथ एक पुरानी बस को चमकाते दिख रहे हैं। इसमें लिखा है विजय रथ। इस बस को साफ करने के बाद विराट कोहली ने बस को स्टार्ट किया और इशारा किया कि इस बार इंतजार खत्म हो ही जाएगा।विराट कोहली को इस प्रोमो में दिखकर फैंस खुस हुए लेकिन रोहित के नाम होने से नाराज भी नजर आए।

फैंस का कहना है कि कप्तान रोहित शर्मा है तो फिर विराट कोहली को क्यों दिखाया गया है। हालांकि ये प्रोमो दिल को छू देने वाला है। फैंस की भावनाओं के साथ ये जुड़ रहा है। इस बार टी-20 वर्ल्ड कप को हर तरीके से प्रमोट किया जा रहा है। खुद 2007 के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान धोनी भी एड के जरिए जीत की बात कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs SA, 1st ODI: भारत को मिला 250 रन का लक्ष्य, क्लासेन और मिलर की तूफानी पारी



टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।

यह भी पढ़ें- भारत-अफ्रीका वनडे सीरीज से पहले चोटिल हुआ दिग्गज खिलाड़ी, T20 World Cup 2022 से भी हुई छुट्टी