
T20 World Cup
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो गई है। पहला वनडे मुकाबला लखनऊ में खेला जा रहा है। 16 अक्टूबर से टी-20 वर्ल्ड कप आयोजन भी होगा। भारतीय टीम रवाना हो चुकी है। साउथ अफ्रीकी टीम वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया जाएगी। खैर वनडे सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। ये एक ऐसा झटका है जिसका असर टी-20 वर्ल्ड कप में भी साउथ अफ्रीका को पड़ेगा। अफ्रीकी टीम के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस इंजरी के कारण बाहर हो गए है। भारत के खिलाफ सीरीज से पहले वो बाहर हुए और टी-20 वर्ल्ड कप से भी उनकी छुट्टी हो गई है। हाल ही में हुई टी-20 में भी वो अफ्रीकी टीम का हिस्सा रहे थे।
प्रिटोरियस हुए टी-20 वर्ल्ड कप से हुए बाहर
इंदौर में खेले गए टी-20 मैच का हिस्सा प्रिटोरियस थे। इस मैच में प्रिटोरियस के बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी। साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने इस बारे में जानकारी दी। टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा भी वो थे लेकिन अब नहीं खेल पाएंगे। प्रिटोरियस अफ्रीकी दल के मुख्य ऑलराउंडर में शामिल थे। उनसे इस बार टीम को बहुत उम्मीदें थी।
इंदौर में खेले गए मुकाबले में प्रिटोरियस ने तीन विकेट अपने नाम किए थे। क्रिकेट में अभी तक उनके आंकड़े बहुत सही रहे हैं। साउथ अफ्रीका के लिए वो अभी तक 30 टी20 मैच खेल चुके हैं। 35 विकेट और 261 रन उनके नाम दर्ज हैं। इसके अलावा वो 3 टेस्ट मैच और 27 वनडे मैच भी खेल चुके हैं। टेस्ट मैचों में 7 और वनडे मैचों में 35 विकेट वो ले चुके हैं।
यह भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले शिखर धवन ने टी-20 टीम से बाहर होने पर दिया बयान
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए साउथ अफ्रीका टीम
तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्किया, वेन पार्नेल, कैगिसो रबाडा, राइली रूसो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
रिजर्व खिलाड़ी: ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को जेन्सन और एंडिले फेहलुकवेओ।
यह भी पढ़ें- AUS रवाना होने से पहले भगवान की शरण में रोहित शर्मा
Published on:
6 Oct 2022, 5:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.