30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUS रवाना होने से पहले भगवान की शरण में रोहित शर्मा, 15 साल का सूखा खत्म करने की मांगी दुआ

16 अक्टूबर से टी-20 वर्ल्ड कप की शुरूआत ऑस्ट्रेलिया में होगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ होगा। ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मंदिर में दुआ करते हुए नजर आए। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी भी मौजूद थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 6 Oct 2022, 5:07 PM IST

टी-20 वर्ल्ड कप

टी-20 वर्ल्ड कप

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुकी है। BCCI ने शानदार तस्वीरें पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी। भारतीय टीम के प्रैक्टिस को ध्यान में रखते हुए पहले ही ऑस्ट्रेलिया चले गई है। भारतीय टीम से इस बार पूरे देश को उम्मीदें है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम बहुत मजबूत लग रही है। भारत ने अंतिम बार साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय टीम इस बार 15 साल का सूखा खत्म करेगी। टी-20 में कप्तान के रूप में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी अभी तक शानदार है। एशिया कप वो नहीं जीत पाए लेकिन इसके अलावा सभी सीरीज उन्होंने अपने नाम की। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज में हराया। खैर ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले रोहित शर्मा ने भी भगवान के दर्शन किए।


पूरा देश कर रहा हैं दुआ

रोहित शर्मा की एक खास तस्वीर ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले सामने आई है। रोहित शर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ मंदिर गए हैं। उन्होंने अपनी बेटी को कंधे पर बिठाकर रखा है। इस दौरान रोहित और उनकी पत्नी हाथ जोड़कर दुआ मांगते हुए नजर आए। ये बात तो सभी को पता है कि रोहित क्या दुआ मांग रहे होंगे। वो भी ये ही कह रहे होंगे कि इस बार टीम वर्ल्ड कप की ट्राफी के साथ भारत में वापसी करे।

रोहित के अलावा भी पूरा देश अब भारत की जीत की दुआ कर रहा है। भारतीय टीम वर्ल्ड कप से पहले चार वॉर्मअप मैच खेलेगी। इसके बाद भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ 23 अक्टूबर को मेलबर्न में होगा।खबर के मुताबिक इस मैच के लिए 1 लाख से ज्यादा टिकटें अभी बिक चुकी है। पिछले साल भारतीय टीम को पाकिस्तान ने हराया था। इस बार टीम इंडिया बदला लेने के मूड से मैदान पर उतरेगी।

यह भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले शिखर धवन ने टी-20 टीम से बाहर होने पर दिया बयान



टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबॉय: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर।