30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले शिखर धवन ने टी-20 टीम से बाहर होने पर दिया बयान

शिखर धवन को अब टी-20 टीम में नहीं चुना जाता है। हालांकि वो अच्छी बल्लेबाजी टी-20 में अभी भी करते हैं। साउथ अफ्रीकी सीरीज से पहले धवन ने अपने लक्ष्य के बारे में बता दिया है। उनका कहना है कि वो अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में जरूर खेलेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 6 Oct 2022, 4:08 PM IST

शिखर धवन

शिखर धवन

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो गई है। शिखर धवन इस बार टीम की अगुवाई कर रहे हैं। सीनियर खिलाड़ियों की टीम टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई है। धवन का टी-20 में भी अच्छा प्रदर्शन रहता है। IPL में हर बार वो रन बनाते हैं, इसके बावजूद उनका सलेक्शन टी-20 टीम में नहीं किया जाता है। इस वजह से फैंस भी नाराज रहते हैं। साउथ अफ्रीकी सीरीज से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिखर धवन से टी-20 में सलेक्ट ना होने को लेकर सवाल भी पूछा गया था। धवन ने बहुत ही अच्छे अंदाज में इसका जवाब दिया। उन्होंने सीधे-सीधे कह दिया है कि मेरा लक्ष्य साल 2023 में होने वाले वर्ल्ड कप में खेलना है।


साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले धवन का बयान

शिखर धवन ने कहा, मुझे टी-20 टीम में सलेक्ट ना होने का मलाल नहीं है। मेरा लक्ष्य 2023 वर्ल्ड कप है। मैं खुद को फिट रखना चाहता हूं और पॉजिटिव रहना चाहता हूं। खुशकिस्मत हूं कि इतना शानदार करियर रहा। जब भी मौका मिलता है तो मैं अपनी सलाह और अनुभव युवाओं के साथ बांटता हूं। अब मेरे लिए नई जिम्मेदारी है लेकिन मैं चुनौतियों में अवसर तलाशता हूं और इसका आनंद लेता हूं। मुझे इस समय मजा आ रहा है।

धवन को टी-20 टीम में नहीं लिया जाता है लेकिन वो वनडे टीम का हिस्सा लगातार रहते हैं। इस साल कई सीरीज में टीम इंडिया की वो कप्तानी भी कर चुके हैं। सबसे खास बात है कि ICC के बड़े टूर्नामेंट्स में हमेशा शिखर धवन ने खूब रन बटोरे हो। खासतौर पर वनडे वर्ल्ड कप में उनका रिकॉर्ड हमेशा शानदार रहा है।

यह भी पढ़ें- 2019 वनडे WC के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी



तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन

धवन ने टीम इंडिया के लिए 34 टेस्ट में 2315, 158 वनडे में 6647 और 68 टी20 मैचों में 1759 रन बनाए हैं। धवन का तीनों फॉर्मेट में करियर अच्छा रहा है। टी-20 में उन्हें क्यों नहीं लिया जाता है ये किसी को समझ नहीं आता है। केएल राहुल भी अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, शायद इस वजह से उन्हें टी-20 से बाहर रखा जाता है। अगर शिखर धवन वनडे में अच्छा प्रदर्शन करते रहे तो फिर अगले साल वर्ल्ड कप में उनकी जगह पक्की रहेगी। रोहित शर्मा के साथ वो ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी द्वारा भगवान राम की तस्वीर शेयर करने पर बौखलाए कट्टरपंथी