scriptIND vs SA, 1st ODI: साउथ अफ्रीका ने भारत को 9 रनों से हराया, सीरीज पर 1-0 से बढ़त | Patrika News

IND vs SA, 1st ODI: साउथ अफ्रीका ने भारत को 9 रनों से हराया, सीरीज पर 1-0 से बढ़त

locationनई दिल्लीPublished: Oct 07, 2022 07:54:57 am

Submitted by:

Joshi Pankaj

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला लखनऊ में खेला गया। भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों का प्रदर्शन इस मैच में कुछ खास नहीं रहा। साउथ अफ्रीकी टीम ने इस मैच में हर विभाग में अच्छा काम किया। जानिए मैच का पूरा हाल।

India vs South Africa, 1st ODI

India vs South Africa, 1st ODI

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला लखनऊ में खेला गया। 40-40 ओवर का ये मैच हुआ और देरी से शुरू हुआ। भारतीय कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। साउथ अफ्रीका ने 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। भारतीय गेंदबाज कुछ अच्छा प्रदर्शन यहां पर नहीं कर पाए। अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 240 रन ही बना पाई। इस तरह अफ्रीका ने ये मुकाबला 9 रनों से जीत लिया। भारत के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों ने बहुत ही धीमी बल्लेबाजी की। हालांकि संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर ने अच्छी पारियां खेली।अफ्रीका की तरफ से क्लासेन और मिलर की तूफानी पारी देखने को मिली। साउथ अफ्रीका ने इस मैच को जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों का जलवा

शुरूआत में शिखर धवन का गेंदबाजी करने का निर्णय सही रहा था। शुरूआती 10 ओवर में बिल्कुल भी रन नहीं बने। जानेमन मलान 22 और कप्तान टेम्बा बावुमा 8 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। बावुमा का यहां भी खराब फॉर्म देखने को मिला। इसके बाद एडेन मार्करम भी टिक नहीं पाए और शून्य के स्कोर पर आउट हो गए

इसके बाद डी कॉक और हेनरिक क्लासेन ने शानदार साझेदारी की। दोनों ने धीमे-धीमे रनगति को आगे बढ़ाया। डी कॉक 48 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद क्रीज पर आए डेविड मिलर ने रनगति को तेज किया और अपने ही अंदाज में शॉट्स लगाए।

मिलर ने 63 गेंदों में 75 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं हेनरिक क्लासेन ने भी 64 गेंदों में 74 रन बनाए। दोनों के बीच 139 रनों की साझेदारी हुई। भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने 2, रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिया।

यह भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप के नए प्रोमो से रोहित शर्मा गायब, विराट कोहली ने कहा- इस बार इंतजार खत्म हो जाएगा

https://twitter.com/hashtag/SA?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


भारतीय टीम का शीर्षक्रम लड़खड़ाया


टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। शिखर धवन 4 और शुभमन गिल 3 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन ने एक छोटी सी साझेदारी की। हालांकि दोनों ने बहुत ही धीमी बल्लेबाजी की और इस वजह से दबाव बढ़ता गया। गायकवाड़ ने आउट होने से पहले 42 गेंदों में 19 रन बनाए। ईशान किशन ने भी 37 गेंदों में 20 रन बनाए।

भारतीय टीम ने 4 विकेट जल्दी गंवा दिए थे। इसके बाद श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने रनगति बढ़ाई। भारतीय टीम को अंतिम 20 ओवरों में 160 रन से ऊपर की दरकार थी। अय्यर ने इसके बाद तेजी से बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया था। अफ्रीकी स्पिनर्स को ही उन्होंने निशाना बनाया। अय्यर ने 33 गेंदों में 50 रन पूरे किए। अर्धशतक बनाते ही वो आउट हो गए।

भारत को अंतिम 5 ओवरों में 73 रनों की जरूरत थी और 5 विकेट हाथ में थे। क्रीज पर सैमसन और शार्दुल ठाकुर मौजूद थे। दोनों ने अच्छी साझेदारी निभाई और मैच को करीब लाने की पूरी कोशिश की। सैमसन ने 49 गेंदों में अपने करियर का दूसरा अर्धशतक यहां पर लगाया। सैमसन ने अर्धशतक पूरा करने के बाद कुछ ताबड़तोड़ शॉट्स लगाए।

अंतिम तीन ओवर्स में भारत को जीत के लिए 45 रनों की दरकार थी। ठाकुर इसके बाद 33 के स्कोर पर आउट हो गए। कुलदीप यादव भी शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। अफ्रीका ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट लेकर मैच अपनी तरफ खींच लिया। सैमसन एक छोर पर खड़े हुए थे।

अंतिम 12 गेंदों में भारत को 37 रन चाहिए थे। 39वें ओवर में रबाडा ने 1 विकेट लेकर 8 ही रन दिए। अंतिम ओवर में भारत को 30 रन चाहिए थे। बॉलर ने पहली गेंद वाइड फेंकी और इसके बाद अगली गेंद पर संजू ने सिक्स मार दिया। इसकी अगली गेंद पर फिर से संजू ने चौका लगा दिया। अब भारत को 4 गेंदों में 19 रन चाहिए थे। तीसरी गेंद पर भी संजू ने चौका मार दिया
3 गेंदों में भारत को 15 रन चाहिए थे। चौथी गेंद पर संजू कोई रन नहीं बना पाए। अंतिम दो गेंदों मेंं 12 रन चाहिए थे। संजू ने 5वीं गेंद पर चौका लगाया लेकिन भारत से ये मैच बहुत दूर चला गया। अंतिम गेंद पर 11 रन चाहिए थे और संजू 1 ही रन बना पाए। संजू सैमसन अंत में 63 गेंदों में 86 रन बनाकर नाबाद रहे। लुंगी एनगिडी ने 3 और रबाडा ने 2 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें

IND vs SA, 1st ODI: भारत को मिला 250 रन का लक्ष्य, क्लासेन और मिलर की तूफानी पारी

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1578065140142178304?ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो