
rohit sharma: photo ani
भारतीय टीम इस समय तीन मैचों की टी-20 सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए। भारतीय टीम ने एक बार फिर टी-20 में 200 का आंकड़ा पार किया। दुनिया में बहुत कम टीमें है जो सबसे ज्यादा बार 200 का आंकड़ा पार कर चुकी है। भारतीय टीम का टी-20 में हमेशा से शानदार प्रदर्शन रहा है। बल्लेबाजों को बहुत सफलता मिली है। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में बहुत रन बनाए है। इस वजह से ही कई बार टीम ने दो सौ का आंकड़ा पार किया है। आपको बताते हैं कि किन दो टीमों के नाम सबसे ज्यादा बार दो सौ से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।
1) भारतीय टीम
भारतीय टीम ने अभी तक सबसे ज्यादा 23 बार 200 का स्कोर बनाया है। इस लिस्ट में वो नंबर वन की पोजिशन पर कायम है। भारतीय टीम के आसपास भी कोई मौजूद नहीं है। आपको बता दें भारत ने पहली बार 200 का स्कोर वर्ल्ड टी20 में 19 सितम्बर, 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में बनाया था। इस मैच में युवराज सिंह ने 6 गेंदों में 6 सिक्स मारे थे। भारत ने उस मैच में 218/4 का स्कोर बनाया था। भारत का टी-20 में सर्वाधिक स्कोर 260/5 है।22 दिसम्बर 2017 को भारत ने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में ये स्कोर बनाया था।
2) साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका का भी टी-20 में अच्छा रिकॉर्ड रहा है। साउथ अफ्रीका ने अभी तक 17 बार 200 का स्कोर बनाया है। पहली बार साउथ अफ्रीका ने 24 फरवरी, 2006 को जोहान्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 200 का स्कोर पहली बार बनाया था। उस मैच में साउथ अफ्रीका ने 201/4 का स्कोर बनाया था। टी-20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका का सर्वाधिक स्कोर 241/6 है। 15 नवम्बर, 2009 को इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरियन में साउथ अफ्रकी ने ये बनाया था।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के
Updated on:
11 Jul 2025 07:03 pm
Published on:
20 Sept 2022 10:08 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
