17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Under-19 World Cup: विराट कोहली से लेकर पृथ्वी शॉ तक, 4 कप्तान जो भारत को बना चुके हैं चैंपियन

इंग्लैंड के खिलाफ यश ढुल की कप्तानी में टीम इंडिया अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेलने जा रही है। 4 बार की अंडर-19 चैंपियन टीम इंडिया की निगाहें एक बार फिर से वर्ल्ड कप जीतने पर होगी वहीं इंग्लैंड की टीम भी 24 साल बाद फाइनल मुकाबले में पहुंची है।
2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Feb 05, 2022

under-19_world_cup_virat_kohli_to_prithvi_shaw_captains_who_made_india_win.jpg

Under 19 World Cup

Under-19 World Cup 2022: यश ढुल की कप्तानी में टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेलने जा रही है। 4 बार की अंडर-19 चैंपियन टीम इंडिया की निगाहें 5वीं बार विश्व चैंपियन बनने पर होगी। टीम इंडिया इस खिताब को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम 8वीं बार फाइनल में पहुंची है ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि एक बार फिर से टीम इंडिया इस खिताब को जीते और देश का मान बढ़ाए। वहीं अगर इंग्लैंड की टीम की बात करें तो वो 24 साल बाद अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे उन कप्तानों के बारे में जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है।

मोहम्मद कैफ: टीम इंडिया ने मोहम्मद कैफ की कप्तानी में पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब 2000 में जीता था। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 6 विकेट से शिकस्त दी थी। मोहम्मद कैफ के अलावा इस युवा भारतीय टीम में युवराज सिंह भी थे जिन्होंने आगे चलकर टीम इंडिया को टी-20 विश्वकप और वनडे विश्वकप जीतने मे अहम योगदान दिया था।


विराट कोहली:
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 2008 अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 12 रनों से शिकस्त दी थी। मलेशिया में खेले गए इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा था।


उन्मुक्त चंद:
पूर्व भारतीय खिलाड़ी उन्मुक्त चंद की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2012 अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी थी। इस मैच के हीरो रहे थे कप्तान उन्मुक्त चंद जिन्होंने शानदार शतक लगाकर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में लाया था। उन्मुक्त चंद ने नाबाद 111 रनों की पारी खेली थी।


पृथ्वी शॉ:
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। फाइनल मुकाबले में एक बार फिर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी थी। पृथ्वी शॉ के अलावा इस टीम में शुभमन गिल जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल थे।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा को ठुकराया था इस एक्ट्रेस ने, विराट कोहली थे वजह