17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोहम्मद शमी समेत 2 खिलाड़ियों का इंटरनेशनल करियर हुआ खत्म! BCCI ने दिए स्पष्ट संकेत

Mohammed Shami and Bhuvneshwar Kumar: मोहम्मद शमी और भुवनेश्‍वर कुमार के लिए अब भारतीय टीम के दरवाजे पूरी तरह से बंद यानी उनका इंटरनेशनल क्रिकेट करियर पूरी तरह से खत्‍म हो चुका है। BCCI ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी टीम से इस बात के स्‍पष्‍ट संकेत दे दिए है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 17, 2026

Mohammed Shami

मोहम्मद शमी (फोटो- IANS)

Mohammed Shami and Bhuvneshwar Kumar: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली घरेलू वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित की है। इन टीमों के चयन ने भारतीय पुरुष सीनियर टीम के चयनकर्ताओं की रणनीति को साफ कर दिया है कि अब वह कुछ सीनियर सीनियर खिलाड़ियों से आगे बढ़ चुके हैं। वह अब युवाओं को ज्‍यादा से ज्‍यादा मौके देना चाहते हैं। यही वजह है कि विंडीज के खिलाफ वनडे टीम में आकिब नबी और नमन धीर को शामिल किया गया है, तो वहीं टी20 टीम में प्रिंस यादव और मयंक अग्रवाल की वापसी हुई है। लेकिन, नए चेहरों को मौका देने के चक्‍कर में एक बार फिर मोहम्‍मद शमी जैसे खिलाड़ियों की अनदेखी कर दी गई है, जिसके चलते माना जा रहा है कि अब इनका अंतरराष्‍ट्रीय करियर खत्‍म हो गया है।

मोहम्मद शमी की फिर अनदेखी

भारत अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्‍छा प्रदर्शन करते टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्‍तक दे रहे हैं, लेकिन उन्‍हें लंबे समय से हर इंटरनेशनल फॉर्मेट से बाहर रखा जा रहा है। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज के अलावा साथ युवा तेज गेंदबाजों को ज्‍यादा तरजीह दी जा रही है।

बता दें कि भारतीय टीम के लिए आखिरी मुकाबला वनडे फॉर्मेट में 9 मार्च 2025 को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उसके बाद से उन्‍हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। शमी के करियर की बात करें तो उन्‍होंने 64 टेस्‍ट की 122 पारियों 27.71 के औसत से 229 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, वनडे फॉर्मेट में वह 108 मैचों में 206 विकेट ले चुके हैं। जबकि 25 टी20 में उनके नाम 27 विकेट दर्ज हैं।

भुवनेश्वर कुमार को बीसीसीआई ने छोड़ा पीछे

स्विंग के किंग कहे जाने वाले भुवनेश्वर कुमार की भी लंबे समय अनदेखी की जा रही है। जबकि वह आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आरसीबी को पिछला खिताब जिताने में उन्‍होंने अहम भूमिका निभाई थी। भुवी व्‍हाइट बॉल फॉर्मेट में वापसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बीसीसीआई शायद उन्‍हें भी पीछे छोड़ चुका है।

बता दें कि भुवी ने आखिरी मुकाबला टी20 फॉर्मेट में 22 नवंबर 2022 को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, लेकिन उसके बाद से उन्‍हें लगातार इग्‍नौर किया जा रहा है। भुवी के अंतरराष्‍ट्रीय आंकड़े शानदार रहे हैं। उन्‍होंने 21 टेस्‍ट की 37 पारियों में 26.1 के औसत से 63 विकेट लिए हैं। वहीं, वनडे फॉर्मेट के 121 मैचों में वह 141 विकेट ले चुके हैं। जबकि 87 टी20 मैचों में उन्‍होंने 90 विकेट अपने नाम किए हैं।