17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रवींद्र जडेजा वनडे टीम में वापसी पर हुए भावुक, तो रुतुराज गायकवाड़ के लिए CSK ने शेयर की स्‍पेशल पोस्ट

IND vs WI: बीसीसीआई की ओर से वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए बुधवार रात को भारतीय टीम की घोषणा की गई है। दो सीरीज से बाहर चल रहे रवींद्र जडेजा की वनडे टीम में वापसी हुई है। वहीं, रुतुराज गायकवाड़ को भी टीम में जगह मिली है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 17, 2026

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja(AI Image-ChatGpt)

India ODI Squad: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान नियमित कप्‍तान शुभमन गिल संभालेंगे, तो केएल राहुल उनके डिप्‍टी होंगे। इसके साथ ही लगातार दो सीरीज से बाहर चल रहे स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी वापसी करने में सफल रहे हैं। वनडे में खराब प्रदर्शन के चलते उन्‍हें बाहर किया गया था। हालांकि, अब उन्हें खुद को साबित करने का एक और मौका मिला है। वनडे टीम में वापसी पर उन्‍होंने एक भावुक पोस्‍ट किया है। वहीं, सीएसके ने भी अपने कप्‍तान के वनडे टीम में चुने जाने पर सोशल मीडिया पर एक स्‍पेशल पोस्‍ट किया है।

रवींद्र जडेजा ने जनवरी 2026 में खेला था आखिरी वनडे

रवींद्र जडेजा ने वनडे फॉर्मेट में आखिरी सीरीज जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी। आखिरी वनडे में वह एक भी विकेट नहीं ले पाए थे, जिसके बाद से माना जा रहा था कि टी20 से खुद संन्‍यास लेने वाले जडेजा का वनडे करियर भी खत्‍म हो गया है। अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने उनके स्‍थान पर अक्षर पटेल और हर्ष दुबे जैसे प्‍लेयर्स को तरजीह दी। हालांकि, अब विंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए उनकी वापसी हो गई है। इसके साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्‍हें वनडे वर्ल्ड कप 2027 के प्‍लान में भी शामिल किया जा सकता है। जडेज के अलावा रुतुराज गायकवाड़ भी वनडे टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं।

ODI टीम में वापसी पर जडेजा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

रवींद्र जडेजा ने वनडे टीम में वापसी के बाद इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल स्टोरी पोस्‍ट की है। इसमें वह भारतीय टीम की जर्सी में नजर आ रहे है। इसके साथ ही उन्‍होंने दोनों हाथ जोड़ने और एक विक्ट्री वाली इमोजी भी लगाई है। उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

सीएसके ने शेयर किया रुतुराज गायकवाड़ का स्‍पेशल पोस्‍टर

वहीं, चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने अपने कप्‍तान रुतुराज गायकवाड़ की भारतीय वनडे टीम में वापसी पर खुशी जताते हुए उनका एक स्‍पेशल पोस्‍टर पोस्‍ट किया है। इस पोस्‍टर में शतक के बाद वह बल्‍ले को चूमते और हेलमेट उठाते नजर आ रहे हैं। इस पोस्‍ट में इसके साथ ही लिखा है, 'बैक इन ब्‍लूस' इन टू द वेस्‍टइंडीज टूर ऑफ इंडिया स्‍क्‍वॉड।