
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान निगार सुल्ताना। (फोटो सोर्स: IANS)
Ban W vs Chi W 1st Quarter Final, Asian Games 2026:एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में गुरुवार को बांग्लादेश महिला टीम और चीन महिला टीम के बीच खेला जाने वाला पहला क्वार्टर फाइनल मैच गीले आउटफील्ड की वजह से रद्द हो गया। इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम महिला क्रिकेट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। अब सेमीफाइनल में उसका सामना भारतीय महिला टीम से हो सकता है, जो 18 सितंबर को जापान के खिलाफ अपना क्वार्टर फाइनल खेलेगी।
नागोया के बाहरी इलाके निशिन में कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज कल मौसम काफी खराब चल रहा है। बारिश की वजह से गुरुवार को बांग्लादेश और चीन के बीच खेला जाने वाला एशियन गेम्स का पहला क्वार्टर फाइनल बगैर टॉस और बिना कोई गेंद फेंके ही रद्द कर दिया गया। इस तरह बांग्लादेश की टीम प्लेइंग कंडीशन रूल 16.10.2 (बी) के तहत सेमीफाइनल में पहुंच गई, जिसमें बताया गया है कि अगर मैच बारिश की वजह से रद्द होता है, तो ऊंची रैंक वाली टीम आगे बढ़ेगी।
निगार सुल्ताना की अगुवाई वाली बांग्लादेश टीम का सामना अब सेमीफाइनल में भारत से हो सकता है। हालांकि भारतीय महिला टीम को इससे पहले 18 सितंबर को जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज करनी होगी। वहीं, पाकिस्तान को गुरुवार को दूसरे मैच में उसी जगह पर थाईलैंड से खेलना है।
बता दें कि निगार सुल्ताना एशियन गेम्स के बाद कप्तानी छोड़ देंगी। वह इस मामले में पहले ही बीसीबी को जानकारी दे चुकी हैं। इसके पीछे की वजह ये है कि वे अब अपनी बैटिंग और विकेटकीपिंग पर ज़्यादा फोकस करना चाहती हैं। वह टी20 से दूर रहते हुए 50 ओवर के फॉर्मेट में ही खेलना चाहती हैं। इसको लेकर उन्होंने बोर्ड को एक ईमेल भी भेजा है।
दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारूफा अख्तर, सरमिन सुल्ताना, शंजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिस्ना।
झांग लिली, सुन मेंग याओ, मिंग्यु झू, हान लिली, झांग जियांगक्सु, ज़ी मेई (डब्ल्यू), हुआंग झूओ (सी), यांग यू ज़ुआन, चेन ज़िन्यू, मेंगटिंग लियू, ज़ू कियान, वेनजिंग यिन, ज़ी ज़िन्यू।
Updated on:
17 Sept 2026 09:44 am
Published on:
17 Sept 2026 09:44 am
