16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे और टी-20 टीम का ऐलान, ODI टीम में रोहित शर्मा-विराट कोहली, जानें किसे मिली टीम की कमान

India’s squad against West Indies: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल वनडे कप्तान और श्रेयस अय्यर टी-20 कप्तान होंगे। रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है।
2 min read
Google source verification
Rohit Sharma preparing for West Indies ODIs

स्टार भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा (Photo Credit - ANI)

India squad for West Indies ODIs and T20I series: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। वनडे टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी टीम में जगह दी गई है। वहीं, रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है। नमन धीर को पहली बार भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है।

टी-20 टीम में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है। इस फॉर्मेट में टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। भारत के वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में होगा। इसके बाद 30 सितंबर को गुवाहाटी में दूसरा वनडे खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 3 अक्टूबर को मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।

भारत की टी-20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।

भारत vs वेस्टइंडीज सीरीज 2026: पूरा शेड्यूल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे और पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जानी है, जिसका आगाज 27 सितंबर से होगा। दोनों टीमों के बीच वनडे मुकाबले दोपहर 2 बजे से खेले जाएंगे, जबकि टी-20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होंगे।

नंबरमुकाबलादिनतारीखसमयस्थान
1पहला वनडेरविवार27 सितंबर 2026दोपहर 2:00 बजेतिरुवनंतपुरम
2दूसरा वनडेबुधवार30 सितंबर 2026दोपहर 2:00 बजेगुवाहाटी
3तीसरा वनडेशनिवार3 अक्टूबर 2026दोपहर 2:00 बजेन्यू चंडीगढ़
4पहला टी-20मंगलवार6 अक्टूबर 2026शाम 7:00 बजेलखनऊ
5दूसरा टी-20शुक्रवार9 अक्टूबर 2026शाम 7:00 बजेरांची
6तीसरा टी-20रविवार11 अक्टूबर 2026शाम 7:00 बजेइंदौर
7चौथा टी-20बुधवार14 अक्टूबर 2026शाम 7:00 बजेहैदराबाद
8पांचवां टी-20शनिवार17 अक्टूबर 2026शाम 7:00 बजेबेंगलुरु

जापान टी20 और एशियन गेम्स के लिए भारत की अपडेटेड टीम

भारत की जापान टी20 और एशियन गेम्स के लिए अपडेटेड टीम का ऐलान कर दिया गया है। श्रेयस अय्यर टीम के कप्तान होंगे, जबकि तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है।

भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और विप्रज निगम।