12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Victory Parade: मरीन ड्राइव पर उमड़ा जनसैलाब, ब्ल्यू बस में सवार टीम इंडिया के स्वागत में खड़े हुए 3 लाख से ज्यादा फैंस

Victory Parade of Team India: भारतीय क्रिकेट टीम मरीन ड्राइव से होते हुए वानखेड़े स्टेडियम पहुंच चुकी है और अब यहां विश्वविजेताओं का जोरदार स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Victory Parade

Indian Cricket Team Victory Parade: साल 2007 के बाद पहली बार आज फिर से मुंबई थम सी गई है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टीम इंडिया विश्वविजेता बनकर देश लौटी है और सुबह से उनका जोरदार स्वागत हो रहा है। टीम इंडिया इस समय मरीन ड्राइव (Marine Drive) से होते हुए वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) पहुंची है, जहां जीत का जश्न मनाया जाएगा। इस दौरान मरीन ड्राइव पर 3 लाख से ज्यादा फैंस इकट्ठा हुए और भारतीय क्रिकेट (Cricket News in Hindi) खिलाड़ियों के नारे लगाए गए।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने गुरुवार शाम को भारत की टी20 विश्व कप विजय परेड के लिए वानखेड़े स्टेडियम में प्रशंसकों के लिए मुफ्त प्रवेश की अनुमति दी है। गुरुवार की सुबह राजधानी में उतरने पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास नाश्ते के लिए जाने से पहले, मैन इन ब्लू एक होटल में इकट्ठे हुए। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद टीम दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई। बीसीसीआई ने नरीमन पॉइंट से वानखेड़े तक 1 किमी की विजय परेड की व्यवस्था की थी, जिसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में एक छोटा समारोह होना है।

ये भी पढ़ें: एशिया कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान, दांबुला में होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर