5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: रेसिंग सर्किट पर करतब करती कारों के बीच सचिन तेंदुलकर ने दिखाया बल्लेबाजी का हुनर

बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर सचिन तेंदुलकर ने टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते हुए अपनी कलात्मक बल्लेबाजी का जौहर दिखाया।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Dec 07, 2018

sachin tendulkar

Video: रेसिंग सर्किट पर करतब करती कारों के बीच सचिन तेंदुलकर ने दिखाया बल्लेबाजी का हुनर

नई दिल्ली।बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट रेसिंग ट्रैक पर मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते हुए अपनी कलात्मक बल्लेबाजी का हुनर पेश किया। उन्होंने उलटे बैट व उलटे हाथ से बल्लेबाजी का जौहर दिखाया। बीएमडब्लू के एक प्रोग्राम में पहुंचे सचिन के लिए सर्किट पर ही ग्रीन मैट बिछाया गया, जिसपे सचिन ने अपनी बल्लेबाजी की कला दिखाई। इसका वीडियो बुध इंटरनेशनल सर्किट ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर शेयर किया। इस वीडियो में बैकग्राउंड में कार स्टंट कर रही थी और दूसरी ओर सचिन बल्ले से स्टंट कर रहे थे। उन्होंने बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के साथ ही उलटे बैट से भी बल्लेबाजी की। दिलचस्प बात यह है कि वह उलटे बैट से भी सभी गेंदों को मिडल कर रहे थे।

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट से रिटायर हुए 5 सालों का समय बीत गया है पर उनकी गेंद को मिडल करने की आदत अभी भी बरक़रार है। यह दिखता है कि सचिन के अंदर क्रिकेट की भूख अभी भी बाकी है और जहां भी क्रिकेट खेलने का मौका पाते हैं, जमकर खेलते हैं।