
इंदौर : भारत ने पहले टेस्ट में यहां होल्कर स्टेडियम में बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से मात देकर दो टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी कप्तानी में एक बड़ा रिकॉर्ड कायम किया। वह विपक्षी टीम को पारी से हराने के मामले में भारतीय कप्तानों में सबसे ऊपर पहुंच गए। इस मामले में उन्होंने अपना गॉडफादर मानने वाले महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा।
विराट ने 10वीं बार किया यह कारनामा
इस जीत के साथ विराट कोहली ने 10वीं बार विपक्षी टीम को एक पारी से हराया। उनसे पहले यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था। उन्होंने अपनी टेस्ट कप्तानी के करियर में यह कारनामा नौ बार किया था। इस जीत से पहले इस मामले में विराट कोहली उनकी बराबरी पर थे। आज बांग्लादेश को पारी से हराते ही वह उनसे आगे निकल गए। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं। उन्होंने आठ बार विपक्षी टीम को पारी के अंतर से हराया है तो मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली सात बार यह कारनामा कर चुके हैं।
ग्रीम स्मिथ हैं बहुत आगे
विपक्षी टीम को सबसे ज्यादा बार पारी के अंतर से हराने का विश्व रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम है। उन्होंने 22 बार विपक्षी टीम को पारी के अंतर से मात दी है। इस मामले में विराट कोहली सातवें स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ हैं। वह 14 बार विपक्षी टीम को पारी के अंतर से हरा चुके हैं।
Updated on:
16 Nov 2019 05:38 pm
Published on:
16 Nov 2019 05:37 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
