मयंक अग्रवाल ने छक्के के साथ अपना दोहरा शतक पूरा किया। यह उनका दूसरा दोहरा शतक था। इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खेले गए टेस्ट सीरीज में भी एक दोहरा शतक लगाया था। मयंक ने अपना दूसरा दोहरा शतक अपनी 12वीं पारी में लगा दिया, जबकि ब्रेडमैन ने अपना दूसरा दोहरा 13वीं पारी में लगाया था। हालांकि इसके बावजूद वह सबसे कम पारियों में दो दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके। इस मामले में विनोद कांबली उनसे आगे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआती पांच पारियों में ही दो दोहरे शतक लगा दिए थे।