5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ 40 शतक ही नहीं बल्कि एक कप्तान के रूप में विराट ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

- विराट ने 159 पारियों में 9000 रन पूरे किए हैं। - कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट छठें नंबर पर हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Mar 05, 2019

Virat Kohli

Virat Kohli

नागपुर। दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली शानदार लय में नजर आए। कोहली ने अपने करियर का 40वां शतक जड़ते हुए टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। विराट शतकों के मामले में लगातार रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। वो मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के करीब पहुंचते जा रहे हैं। वनडे में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में विराट अब बस सचिन 10 शतक पीछे हैं।

सबसे कम पारियों में कप्तान के रूप में बनाए 9000 रन

नागपुर वनडे मैच में विराट ने सचिन तेंदुलकर के सबसे कम पारियों में 40 वनडे इंटरनेशनल शतक जड़ने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने 216 पारियों में 40 वनडे शतक बनाने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। विराट से पहले ये रिकॉर्ड सचिन के नाम था। सचिन ने 364 वनडे इंटरनेशनल मैच खेलकर 40 शतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया था।

इन सबसे अलग विराट ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, विराट कोहली ने कप्तान के रूप में 9000 रन पूरे कर लिए हैं। विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कप्तान के रूप में 9000 रन पूरे किए हैं और ऐसा करने वाले वो दुनिया के छठें कप्तान बन गए हैं। रिकॉर्ड ये है कि उन्होंने सबसे कम पारियों में कप्तान के रूप में 9000 रन पूरे किए हैं। विराट ने 159 पारियों में ये कीर्तिमान हासिल किया है। विराट से पहले पॉन्टिंग ने 204 पारियों में 9000 रन पूरे किए थे।

कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी पारी रन

1. रिकी पॉन्टिंग 376 पारी 15440 रन
2. ग्रीम स्मिथ 368 पारी 14878 रन
3. स्टीफन फ्लेमिंग 348 पारी 11561 रन
4. महेंद्र सिंह धोनी 330 पारी 11207 रन
5. एलेन बॉर्डर 319 पारी 11062 रन

6. विराट कोहली 159 पारी 9094 रन